जीएसटी में कमी से महंगाई घटने की उम्मीद, स्थानीय बाजारों में रौनक लौटने के आसार

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लिए गए फैसले के तहत 12 और 28 प्रतिशत वाले जीएसटी स्लैब में कटौती किए जाने की घोषणा ने उपभोक्ताओं और कारोबारियों दोनों को राहत पहुंचाई है। इस फैसले से न केवल रोजमर्रा की वस्तुएँ सस्ती होंगी बल्कि जिले के थोक व खुदरा बाजारों में भी नई जान आने की उम्मीद जताई जा रही है।व्यापारियों का कहना है कि लंबे समय से महंगाई और टैक्स दरों के कारण बाजार में मंदी का असर दिख रहा था। जीएसटी स्लैब घटने से अब घरेलू सामान, प्लास्टिक उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक आइटम समेत कई वस्तुओं की कीमतों में गिरावट आएगी।
‌स्थानीय कारोबारी राजकुमार मोदनवाल ने कहा कि महंगाई के बोझ से दबे उपभोक्ता अब राहत महसूस करेंगे। जब रोजमर्रा की चीजें सस्ती होंगी तो बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी और बिक्री में भी इजाफा होगा। वहीं, राकेश कुमार व्यापार मंडल पदाधिकारी का मानना है कि सरकार का यह कदम व्यापारियों और ग्राहकों के बीच सेतु का काम करेगा। उन्होंने कहा कि टैक्स का बोझ कम होने से आम आदमी की जेब सुरक्षित होगी और बाजारों की रौनक लौटेगी।
अंकित त्रिपाठी कर सलाहकार ने बताया कि 28 प्रतिशत टैक्स स्लैब कई उत्पादों पर अत्यधिक था, जिससे उपभोक्ता हिचकते थे। अब स्लैब घटने से बिक्री बढ़ेगी और सरकार को टैक्स संग्रह में भी फायदा होगा।
सन्तोष तिवारी नामक ग्राहक का कहना है कि यदि घरेलू उपकरण, प्लास्टिक व अन्य उपभोग की चीजें सस्ती होती हैं तो सीधा असर उनके मासिक बजट पर पड़ेगा।
महराजगंज, मिठौरा, निचलौल, फरेंदा और सिसवा बाजार के कारोबारी मान रहे हैं कि अब कारोबार में नई जान आएगी। खासकर त्योहारों के मौसम को देखते हुए यह फैसला जिले की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

हादसों के बाद भी नहीं चेता प्रशासन, होलिया मेले में झूले और डांस पार्टियों पर सुरक्षा सवाल

बिना अनुमति संचालित होने का आरोप, सुरक्षा मानकों की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी…

7 hours ago

फरार आरोपी के घर न्यायालय की उद्घोषणा चस्पा

16 दिसंबर तक पेश होने का आदेश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)बदायूं जिले के दातागंज थाने…

11 hours ago

युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचावे युवा कांग्रेसी - नरसिम्हा यादव देवरिया(राष्ट्र की…

11 hours ago

सब्जी खरीदने जा रहे युवक को रास्ते में घेर कर पीटा, मरा समझकर भागे हमलावर

मोटरसाईकिल की चाबी निकाल कर लाठी-डंडों से किया हमला,प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश में वारदात…

11 hours ago

गौशाला में 70 पशुओं की देखरेख के लिए चार कर्मचारी, मौके पर मिला एक

हरा चारा नदारद, गंदगी से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )…

11 hours ago

देवरिया की सियासत में विकास कुमार मिश्रा की नई एंट्री! सपा ने सौंपी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव की कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…

13 hours ago