नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव, स्थिति नियंत्रण में

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के ड्रेनेज खण्ड-2 द्वारा रविवार प्रात: काल जारी दैनिक गेज रिपोर्ट के अनुसार जिले मे घाघरा, राप्ती एवं कुआनो नदियों के विभिन्न गेज स्टेशनों पर जलस्तर में स्थिरता के साथ-साथ कहीं-कहीं घटाव एवं बढ़ाव की स्थिति दर्ज की गई है।
घाघरा नदी के एल्टन ब्रिज गेज पर प्रातः 8 बजे तक 106.150 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया, जहाँ 0.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई। अयोध्या गेज पर 92.700 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया, जो 3.0 मि.मी. वर्षा के बावजूद स्थिर रहा।
राप्ती नदी के काकरघाटी गेज पर 128.730 मीटर जलस्तर दर्ज हुआ, जो घटाव की स्थिति में रहा। सिरौली तथा थौर गेज स्टेशनों पर क्रमशः 77.750 मीटर एवं 77.050 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया, जहाँ हल्की बढ़त पाई गई।
कुआनो नदी के चन्द्रदीप घाट गेज पर 86.100 मीटर जलस्तर दर्ज हुआ, जो घटाव दर्शाता है, जबकि मुठलिसपुर गेज पर 75.110 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया, जहाँ 8.2 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई।
ड्रेनेज खण्ड-2 के अधिशासी अभियंता ने बताया कि नदियों के जलस्तर पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Editor CP pandey

Recent Posts

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

4 hours ago

लेहड़ा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई युवती, तीन घंटे बाद हुई पहचान

बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…

19 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक की तैयारियां तेज, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…

20 hours ago

डीडीयू ने दिव्यांग पूर्व छात्र को दी ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की पहल को मिला बल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…

20 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में 224 शिकायतों की सुनवाई, 34 मामलों का मौके पर निस्तारण

खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…

20 hours ago

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए अग्रसर है: सचिव

पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…

20 hours ago