उद्योग न लगाने वाले 42 इंडस्ट्रियल प्लॉटों के स्वामियों को प्लाट आवंटन निरस्त करने की नोटिस देने का दिया निर्देश
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मिनी इंडस्ट्रियल इस्टेट, पथरदेवा का निरीक्षण किया। उन्होंने इंडस्ट्रियल इस्टेट के विकास के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि 1990 में स्थापित इससे औद्योगिक आस्थान में कुल 44 फैक्ट्री/कारखाने स्थापित करने के लिए 18 उद्यमियों को प्लॉटों का आवंटन किया गया था। किंतु, वर्तमान समय तक महज 2 औद्योगिक केंद्र ही स्थापित हुए हैं और वे भी निरीक्षण के दौरान बंद मिले हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस उद्देश्य से प्लॉटों का आवंटन किया गया था वह अभी तक पूरा नहीं हो सका है। ऐसी स्थिति में मिनी इंडस्ट्रियल इस्टेट में उद्योग नहीं लगाने वाले 42 प्लॉटों के भू-स्वामियों को आवंटन निरस्त करने का नोटिस दिया जाएगा। ये प्लॉट नए निवेशकों को उपलब्ध कराये जाएंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार जनपद की औद्योगिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में 2.33 करोड रुपए की लागत से औद्योगिक आस्थान, पथरदेवा में विकासात्मक कार्य कराए जाएंगे, जिसमें औद्योगिक आस्थान की बाउंड्री, नाली निर्माण, सड़क निर्माण व प्रकाश व्यवस्था शामिल है। इस दौरान उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…
गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…
फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…