Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविश्व की महान नेता थी इंदिरा गांधी - डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

विश्व की महान नेता थी इंदिरा गांधी – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भारत रत्न, देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद ने कहा कि, आयरन लेडी इंदिरा गांधी ने देश को सशक्त बनाने का काम किया। आजादी की लड़ाई से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र को विकसित करने का कार्य किया। जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि, इंदिरा गांधी विश्व की महान नेता थी। पाकिस्तान को दो टुकड़ों में विभाजित कर उसको सबक सिखाने का काम किया। बैंको का राष्ट्रीयकरण कर अर्थ व्यवस्था को मजबूत किया। पूर्व जिला महासचिव रामविलास तिवारी ने कहा कि, उनके सिद्धान्त पर चलकर देश आगे बढ़ा है।युवा नेता अखिलेश मिश्र ने कहा कि वह रणचण्डी थी। देश का मान सम्मान कभी भी झुकने नहीं दिया। कार्यक्रम को जिला महासचिव चंद्रमोहन पांडेय, संजय गुप्त, सत्यम पांडेय, अभिनीत उपाध्याय, शीत कुमार मिश्र, विजय कुशवाहा, उमेश तिवारी, राजेंद्र तिवारी, सतीश यादव, सुनील तिवारी, संतोष कुशवाहा, गुड्डु मिश्र, मनोज पांडेय, राकेश यादव, चंद्रभूषण श्रीवास्तव, लालसाहब यादव, नागेन्द्र यादव, प्रेमचन्द वर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments