इंडिगो संकट गहराया: पांच दिनों में 2000 से ज्यादा उड़ानें रद्द, लाखों यात्री प्रभावित

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इन दिनों गंभीर परिचालन संकट से जूझ रही है, जिसका सीधा असर देशभर के यात्रियों पर पड़ रहा है। पिछले पांच दिनों में इंडिगो की 2000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं, जिससे हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

शनिवार को भी हालात सामान्य नहीं हुए। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सुबह 6 बजे तक 19 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर भी 6 घरेलू उड़ानें रद्द होने की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को इंडिगो का परिचालन लगभग ठप रहा और एक ही दिन में 1000 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इससे पहले 4 दिसंबर को 550 से ज्यादा उड़ानें कैंसिल की गई थीं।

तीन लाख से ज्यादा यात्री प्रभावित

इंडिगो संकट के कारण देशभर में यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले चार दिनों में 3 लाख से ज्यादा यात्री उड़ान रद्द होने से सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। कई यात्रियों को नई बुकिंग, वैकल्पिक उड़ान और रिफंड से जुड़ी समस्याएँ झेलनी पड़ रही हैं।

मामले की गंभीरता देखते हुए सरकार और डीजीसीए को भी रुख नरम करना पड़ा है। विमानन नियामक DGCA ने फिलहाल FDTL नियमों में अस्थायी छूट देने की घोषणा की है, ताकि उड़ानों का संचालन सामान्य हो सके और स्थिति में सुधार लाया जा सके।

वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यात्रा करने वाले यात्रियों को एयरलाइन की ताज़ा अपडेट लगातार चेक करने की सलाह दी जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

मानसून की पहली बारिश में उजागर हुई श्यामदेंउरवा चौराहे की बदहाल जल निकासी व्यवस्था

जाम नालियों से सड़क पर फैला गंदा पानी, एक वर्ष से टूटा पड़ा स्लैब बना…

5 hours ago

बिजली विभाग का बड़ा अभियान: 25 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, डेढ़ लाख रुपये की वसूली

ओवरलोड पर बिजली उपयोग करने वाले चार उपभोक्ता चिह्नित, बिजली चोरी रोकने को रात्रिकालीन विशेष…

5 hours ago

डीडीयू में 42 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 30 जून से, अन्य कोर्सों में सीधे प्रवेश 9 जुलाई से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश…

5 hours ago

डीएम ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग…

5 hours ago

भाजपा सरकार में बिजली कटौती का रिकॉर्ड टुटा -विजय रावत

जर्जर तार व ट्रांसफॉर्मर के ख़राब होने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त-विजय रावत चौबीस घंटे के…

5 hours ago

हल्की बरसात और हल्की हवा मे 10घंटे से ऊपर कट जाती है बरहज की बिजली, जनता परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका क्षेत्र की बिजली की समस्या नगरवासियो के लिए नासूर बन गई…

5 hours ago