Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारतीय राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन ने मनाया देश का 75वां गणतंत्र दिवस

भारतीय राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन ने मनाया देश का 75वां गणतंत्र दिवस

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता पवनेश पांडेय रहे मौजूद

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन के पंजीकृत कार्यालय व लखनऊ स्थित कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकांत शुक्ला ने मानपुर स्थिति कार्यालय पर व संस्था संरक्षक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय पूर्व न्यायाधीश ने लखनऊ स्थित कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए संस्था संरक्षक पान्डेय ने कहा कि आज देश 75वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया रहा है। आज के दिन सन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था। हम भारतीय संविधान के जनक बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर को नमन करते हैं साथ ही उन शहीदों को नमन करते हैं जिनके दम व बलिदान से आज हम आजाद हुए हैं। इसी क्रम में संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा देशभर में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज के ही दिन देश का संविधान लागू किया गया था। साल 1950 में भारत को एक गणतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया था। इसी दिन को चिन्हित करने के लिए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय नागरिकों की लोकतांत्रिक रूप से अपनी सरकार चुनने की शक्ति को दर्शाता है। भारत में ब्रिटिश शासन से 15 अगस्त 1947 में स्वतंत्रता प्राप्त की थी। लेकिन बहुत कम लोग यह जानते होंगे कि आजादी से पहले तक 26 जनवरी को ही स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता था। 31 दिसंबर, 1929 को कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में एक प्रस्ताव पारित हुआ। इस प्रस्ताव में यह मांग की गई थी कि अगर ब्रिटिश सरकार ने 26 जनवरी 1930 तक भारत को उपनिवेश का दर्जा नहीं दिया तो, भारत को पूर्ण स्वतंत्र घोषित कर दिया जाएगा। इस अवसर पर लखनऊ कैम्प कार्यालय पर भारतीय राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक शैलेंद्र पाण्डेय, पूर्व न्यायाधीश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद तिवारी ,प्रदेश महासचिव विमल सिंह ,प्रदेश मीडिया प्रभारी शिव कुमार ,प्रदेश सचिव चंद्रशेखर ,जिला अध्यक्ष मऊ धीरेंद्र प्रताप सिंह ,जिला उपाध्यक्ष लखनऊ अनुराग सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता पवनेश पांडेय आदि सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं मानपुर कार्यालय से पत्रकारों को संबोधित करते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकांत शुक्ला ने कहा आज के दिन सभी पत्रकारों को शपथ लेनी चाहिए कि हम भ्रष्टाचार से लड़ेंगे प्रत्येक नागरिक की समस्यायों को निष्पक्ष उजागर करेंगे। उसके लिए यदि हमें कुर्बानी देनी पड़े तो हमें वह भी स्वीकार है। उन्होंने कहा कि हम पत्रकारों की समस्यायों को लेकर चिंतित हैं और शीघ्र ही उनका निदान कराने का प्रयास करेंगे। मानपुर ध्वजारोहण के दौरान संस्था के कोषाध्यक्ष वरुण यादव, प्रदेश सचिव अशोक दीक्षित, राष्ट्रीय महासचिव सूर्यांश शुक्ला, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक सुमित मिश्रा, सुभाष चन्द्र बाजपेई, रहमान आदि मौजूद थे।

RKP News गोविन्द मौर्य
RKP News गोविन्द मौर्यhttp://www.rkpnewsup.com
I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments