Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक

भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक

कामगारों व श्रमिकों को दिलाया जायेगा उनका हक: एस पी सिंह

संगठन विस्तार व सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। संगठन विस्तार के निमित्त भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ बहराइच की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, बाबा परमहंस कुट्टी स्थित जन संपर्क कार्यालय पर आयोजित हुई इस बैठक मे संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। इस दौरान बैठक को सम्बोधित करते हुये संगठन जिलाध्यक्ष एस पी सिंह ने कहा की भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ श्रमिक कर्मचारी व मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है, जिलाध्यक्ष ने कहा की हर हाल में श्रमिको व कामगारों के अधिकार उन्हे दिलाना है और उनके मान सम्मान की चिन्ता करनी है। बैठक को इसके अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री पवन वर्मा व जिला महामंत्री संतोष मिश्रा ने भी सम्बोधित किया,इस मौके पर बैठक मे मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, जिला सचिव दस्तगीर शाह, जिला मंत्री विक्रमादित्य, संरक्षक बद्री सिंह, मीडिया प्रभारी कमल नयन साहू, दिनेश मिश्रा सहित समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments