फिलीस्तीन के साथ खड़ी हो भारत सरकार – का० प्रेमचंद यादव

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मंगलवार को वामपंथी दलों के देशव्यापी आह्वान पर सलेमपुर मुख्यालय पर राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सलेमपुर के द्वारा सौंपा गया । इस सभा को संबोधित करते हुए जिला कमेटी सदस्य कामरेड प्रेमचंद यादव ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि भारत सरकार ने फिलीस्तीन जनता के साथ मजबूती से खड़े होने के बजाय हमलावर इजरायल के प्रति लगातार छुपी और तुष्टिकरण का रुख अपना लिया है। यह भारत की लंबे समय से चली आ रहे विदेश नीति से एक शर्मनाक भटकाव है जो उपनिवेशवाद विरोधी एकजुटता और राष्ट्रीय मुक्ति आंदोलन के समर्थन पर आधारित रही है । जिला कमेटी सदस्य बलविंदर मौर्य ने कहा कि पिछले 20 महीना से अधिक समय से इजरायल की बेरहम बमबारी और सैन्य हमलों ने 55000 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की जान ले ली है। जिसमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं ।जनता की जरूरी बुनियादी संरचनाओं अस्पताल, स्कूल और शरणार्थी शिविर जानबूझकर निशाना बनाए गए हैं गाजा की जनता को अभूतपूर्व मानवीय तबाही की ओर धकेल दिया गया है। यह कुछ और नहीं बल्कि जनसंहार है इसे मानवीय रूप से इजरायल ने गंजा में राहत सामग्री एंट्री तक की रोक लगा दिया है ।संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय न्यायालय सहित वैश्विक आक्रोश बढ़ने के बावजूद अमेरिका और उसके कुछ सहयोगी देशों के समर्थन से इजरायल की नेत्यानाहू सरकार खुलेआम अपना बराबर अभियान जारी रखे हुए हैं भारत सरकार से मांग करते हैं कि वह राहत सामग्री लेकर जा रहे हैं मेडेलिन , ग्रेटा थनवर्ग और अन्य साथियों की हिरासत में लिए गए सभी अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवकों को तत्काल रिहाई गंजा में बिना रोक-टोक मानवीय सहायता पहुंचे और आम आदमी की नाकाबंदी को तुरंत खत्म करने व गंजा, ईरान पर इजरायली हमले को रोकने की मांग करें सभा में नितेश कुमार, कामरेड श्यामलाल,कामरेड श्री राम यादव, संजय गोंड अन्य लोग शामिल रहे

Karan Pandey

Recent Posts

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

5 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

6 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

6 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

7 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

7 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

7 hours ago