Tuesday, January 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारतीय गोरखा संगठन ने धूमधाम से मनाया हरितालिका तीज

भारतीय गोरखा संगठन ने धूमधाम से मनाया हरितालिका तीज

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय गोरखा संगठन के तत्वाधान में जीतपुर स्थित शीतला मैरिज लॉन में हरिततालिका तीज का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोरखा समाज की महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव व माँ पार्वती की प्रार्थना कर, अपने पति के लिए लंबी उम्र व स्वस्थ रहने की कामना की। इस अवसर पर भक्ति व फिल्मी गीतों पर महिलाओं ने नेपाल के परम्परागत परिधान धारण कर नृत्य किया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व महापौर डॉक्टर सत्या पांडेय शामिल हुई। उन्होंने भी गोरखा महिलाओं के साथ नृत्य किया। इस दौरान उन्होंने हिन्दू समाज में सनातन धर्म व तीज त्योहार पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर गोरखा समाज के अध्यक्ष डॉक्टर तारा क्षेत्री, पार्षद उपेन्दर सिंह , उपाध्यक्ष एल प्रसाद, तूल बहादुर, अनिल क्षेत्री, सुभाष श्रेस्ठ ,लीला बहादुर श्रेस्ठ ,ममता, कृष्णा क्षेत्री, माया देवी, लीलावती,, शम्भु अग्रहरी, राधा राई , गुन बहादुर, प्रताप सिंह, बी एस थापा, विष्णु भगवान शुक्ला , मनोज मिश्रा ,संदीप सहग़ल , शिव श्रेस्ठ, चंदा क्षेत्री, आशा थापा सहित आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments