भारतीय खाद जा रही नेपाल, जिम्मेदार मूक दर्शक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां थाना क्षेत्र में मौजूद खाद की दुकान करमहवां, रमगढवां रामनगर आदि जगहों के खाद की दुकानों से बाइक तस्कर प्रतिदिन सुबह शाम एक बाइक पर तीन से चार बोरी खाद बांधकर उसे कपड़े या बोरियों से ढककर खाद को नौतनवां नगर के गांधी चौक होते हुए तहसील गेट के सामने या पीछे मौजूद सड़क से बनैलिया माता मंदिर बाईपास के रास्ते सीमावर्ती गांव हरदी डाली खनुआं में सभी खाद को डंप करते हैं। वहां अनेकों पगडंडियों के रास्ते खाद को तस्कर नेपाल भेज रहे हैं। सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि नौतनवां नगर में सबसे भीड़ भाड़ वाले गांधी चौक चौराहा जहां पुलिस बूथ भी बना है। और रेलवे अंडर पास के रास्ते गैस गोदाम होते हुए बैरिअहवां सुडी घाट के रास्ते भी खाद चावल गेहूं बरान सहित अन्य वस्तुओं की तस्करी जमकर हो रही है। लेकिन किसी जिम्मेदार की नजर उन पर नहीं पड़ रही है‌। कभी कभार जिम्मेदार महज खानापूर्ति हेतु तस्करी का समान पकड़ कर कोरम पूरा कर वाह-वाही लूटते रहते हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

6 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

7 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

7 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

7 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

9 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

9 hours ago