Categories: Uncategorized

पीड़िता को प्रत्येक दशा में न्याय मिलना चाहिए: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्य ने जन सुनवाई के दौरान दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने जिले में महिला उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए धनघटा तहसील में महिला जनसुनवाई आयोजित किया। जिसमें 25 प्रकरण प्राप्त हुए। इन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित न्याय दिलाने के निर्देश दिए।
राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक दशा में पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए निस्तारित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उप जिलाधिकारी धनघटा अरुण कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पांडेय, तहसीलदार धनघटा योगेंद्र कुमार पांडेय, नायब तहसीलदार धनघटा हरे राम यादव, पीऑरओ मुकेश गोंड, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार, खंड विकास अधिकारी नाथनगर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।
इसी के साथ महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय बघौली, आंगनबाड़ी केंद्र बघौली, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय चकदही और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली धनघटा शामिल हैं। इन निरीक्षणों के दौरान, उन्होंने साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं की जांच की।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

7 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

7 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

8 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

8 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

9 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

10 hours ago