बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वित्तीय वर्ष 2025-26 खरीफ एवं रबी वर्ष के लिए विभिन्न फसलों, सब्जियों,गन्ना,पशुपालन मत्स्य एवं औद्यानिक फसलों का वित्तमान (स्केल आफॅ फाइनेंस) के निर्धारण के लिए जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक सम्पन्न हुई बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तावित वित्तमान में जिला कृषि अधिकारी को गेहूँ, चना, गन्ना में निर्धारित वित्तमान प्रस्तावित वृद्धि में संशोधन के लिए निर्देशित किया गया। इसके साथ ही पशुपालन एवं मत्स्य विभाग को नई योजनाओं का स्केल आफॅ फाइनेन्स एवं उद्यान विभाग को पाली हाउस का वित्तमान निर्धारण के लिए निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अग्रणी जिला प्रबन्धक एवं सचिव,जिला सहकारी बैंक को तत्काल वित्तमान निर्धारण कराकर कृषक भाइयों को योजनावार ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला अग्रणी प्रबन्धक एवं बैंक प्रतिनिधि तथा अन्य जनपदीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।
AI निर्मित झांसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर किन्नरों के…
गोपालगंज में कोलकाता क्लासिकल होमियो क्लिनिक की चर्चा! संतान की समस्या से लेकर चर्म रोग…
सीवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के सीवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के…
पटना (राष्ट्र की परम्परा)। पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध श्री महावीर मंदिर में हनुमान जी के…
SIT गठित; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस हजारीबाग (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)1। देवरिया जनपद के रुद्रपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के कर्मचारी…