डिजिटल ज्ञान से ही भारत बनेगा विश्व गुरु – ओम प्रकाश जायसवाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत सदर तहसील के गंगराईं में स्थित जी एन जी डिग्री कालेज के सभागार में बृहस्पतिवार को टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि घुघली ओम प्रकाश जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से प्राप्त टैबलेट को हमारी बालिकाएं अपने भविष्य के उत्थान तथा समाज के कल्याण हेतु उपयोग में लाएं। आगे उन्होंने ने कहा कि छात्र-छात्राओं के अंदर डिजिटाइजेशन की भावना को विकसित करना उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है और इसी मंशा से प्रदेश और देश का सार्थक विकास निरंतर आगे बढ़ रहा है। विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की मंशा है कि सब पढ़ें और बढ़े। आगे उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है और निरंतर छात्रों को ऐसे संसाधन मुहैया करा रही है जिसके आधार पर वे ऑनलाइन और डिजिटल एजुकेशन प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें। सिसवा मुंशी चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम के अंत में तकसीम अली ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस दौरान ग्राम रोजगार सेवक राजेश प्रजापति, इकबाल अहमद, दौलत अली, साबीर अली, गोबरी यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहें l

rkpnews@somnath

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

8 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

11 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

11 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

11 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

11 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

11 hours ago