डिजिटल ज्ञान से भारत बनेगा विश्व गुरु– जय मंगल कन्नौजिया

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।परमहंस  सिंह निजी आईटीआई अगयां में मुख्य अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया द्वारा डीजी शक्ति मिशन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु 28 छात्र-छात्राओं में टेबलेट वितरित किया गया। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक सदर ने संबोधित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि डिजिटल ज्ञान से भारत विश्व गुरु बनेगा। सरकार द्वारा लाभकारी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिक्षा इंटरनेट के माध्यम से प्रदान की जाने लगी है। लेकिन आज भी कई छात्र ऐसे हैं जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण टेबलेट या स्मार्टफोन खरीदने में सक्षम नहीं है। ऐसे सभी छात्रों के लिए हमारे मुख्यमंत्री द्वारा यूपी में फ्री टैबलेट स्मार्टफोन योजना लाभकारी सिद्ध होगा। आज के दौर में आधुनिकरण बहुत तेजी से हो रहा है। शिक्षा प्रदान करने के तरीके भी समय के साथ आधुनिक होते जा रहे हैं।
इस दौरान राकेश अग्रहरि,वीरेंद्र लोहिया, अजय पटेल,संजीव शुक्ला,प्रबंधक रीना  सिंह, संरक्षक अवधेश  सिंह, प्रधानाचार्य सत्येंद्र चौधरी,विश्वनाथ चौधरी,राम समुझ चौधरी,वीरेंद्र चौधरी, विद्यासागर,शिवम पटेल,विपिन सिंह,प्रदीप चौधरी,ज्योति कन्नौजिया,शिवम जायसवाल,मधु सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

13 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

13 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

14 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

14 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

14 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

17 hours ago