India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने भारत को 76 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। मैच Narendra Modi Stadium में खेला गया, जहां घरेलू परिस्थितियों के बावजूद भारतीय टीम पूरी तरह दबाव में नजर आई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 187 रन बनाए। जवाब में India national cricket team 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 111 रनों पर सिमट गई।
188 रन का लक्ष्य, पावरप्ले में ही बिगड़ गया खेल
188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने पावरप्ले के भीतर ही 3 विकेट गंवा दिए और केवल 31 रन बना सकी।
अभिषेक शर्मा लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इस मुकाबले में उन्होंने 12 गेंदों पर 15 रन बनाए, लेकिन आत्मविश्वास की कमी साफ दिखी।
तिलक वर्मा और ईशान किशन भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। सूर्यकुमार यादव कुछ देर टिके, जबकि हार्दिक पांड्या 18 रन बनाकर आउट हो गए।
88 रन तक पहुंचते-पहुंचते भारत 8 विकेट गंवा चुका था। वाशिंगटन सुंदर 11 रन बनाकर चलते बने।
ये भी पढ़े – बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति
शिवम दुबे की अकेली लड़ाई
जब पूरी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई, तब शिवम दुबे ने संघर्ष किया। दुबे ने 37 गेंदों में 42 रन बनाए और 19वें ओवर तक क्रीज पर टिके रहे।
आठवें नंबर पर आए रिंकू सिंह खाता भी नहीं खोल सके। अंततः पूरी टीम 111 रन पर ऑलआउट हो गई।
20 पर 3 से 187 तक: दक्षिण अफ्रीका की वापसी
दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भी खराब रही। 20 रन तक पहुंचते-पहुंचते उसके 3 विकेट गिर चुके थे।
इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स ने मैच पलट दिया।
• डेविड मिलर ने 35 गेंदों में 63 रन (7 चौके, 3 छक्के)
• ब्रेविस ने 29 गेंदों में 45 रन
• ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 44 रन
इन तीनों बल्लेबाजों ने मिलकर 152 रन जोड़ दिए और भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।
मैच का टर्निंग पॉइंट
• पावरप्ले में भारत के 3 विकेट
• मिलर की आक्रामक बल्लेबाजी
• मध्य ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों का ढहना
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने हर विभाग में भारत को पछाड़ दिया।
ये भी पढ़े – देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं
मैच का संक्षिप्त स्कोर
दक्षिण अफ्रीका: 187/6 (20 ओवर)
भारत: 111 ऑलआउट
परिणाम: दक्षिण अफ्रीका 76 रन से विजयी
