Wednesday, March 18, 2026
HomeNewsbeatIndia-Pakistan War Claim: ट्रंप बोले– मैंने भारत-पाक युद्ध रोका, भारत ने फिर...

India-Pakistan War Claim: ट्रंप बोले– मैंने भारत-पाक युद्ध रोका, भारत ने फिर किया खारिज

वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को टाल दिया था। व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि उस समय दोनों देश गंभीर सैन्य टकराव की स्थिति में थे और हालात परमाणु युद्ध तक पहुंच सकते थे।

यह बयान ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ के मौके पर दिया, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक बार फिर इस मुद्दे पर बहस तेज हो गई है।

‘8 विमान गिरे, हालात बेकाबू थे’ – ट्रंप का दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बीते 10 महीनों में उन्होंने 8 ऐसे युद्ध खत्म कराए, जो रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।
भारत-पाकिस्तान तनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि उस दौरान 8 विमान गिराए गए और उनके आकलन में दोनों देश परमाणु टकराव के बेहद करीब पहुंच चुके थे।

ट्रंप के अनुसार,
“पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने निजी तौर पर मुझसे कहा कि मेरी पहल से लाखों लोगों की जान बची।”

नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर ट्रंप का बयान

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कई बड़े युद्ध रुकवाए हैं, इसलिए वे नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं।
यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से नोबेल पुरस्कार को लेकर अपनी दावेदारी पेश की हो, हालांकि अब तक उन्हें यह सम्मान नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें – Russia Sanctions Bill: रूसी तेल पर 500% टैरिफ की ट्रंप तैयारी

भारत ने फिर खारिज किए ट्रंप के दावे

भारत सरकार ने ट्रंप के इस दावे को साफ तौर पर खारिज कर दिया है।
भारत का कहना है कि भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम किसी भी बाहरी मध्यस्थता का परिणाम नहीं था।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक,

• पहलगाम आतंकी हमले के बाद
•भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत
• पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की

इसके बाद 10 मई 2025 को पाकिस्तान के DGMO ने भारतीय DGMO से संपर्क कर संघर्षविराम का अनुरोध किया, जिसे दोनों देशों ने आपसी सहमति से लागू किया।

द्विपक्षीय मामलों में बाहरी दखल से इनकार

भारत ने दोहराया है कि

• उसके आंतरिक और द्विपक्षीय मामलों में

• किसी तीसरे देश की मध्यस्थता की कोई भूमिका नहीं रही है

भारत का रुख स्पष्ट है कि भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत और फैसले केवल दोनों देशों के बीच ही होते हैं।

ये भी पढ़ें – Border 2 Advance Booking: रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म का तूफान, 48 घंटे में रिकॉर्ड प्री-सेल

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments