भारत नेपाल पत्रकार यूनियन के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष बने रमेश कुमार

निर्विरोध निर्वाचित हुए रमेश कुमार

सीतामढ़ी(राष्ट्र की परम्परा)
सीतामढ़ी भारत नेपाल पत्रकार यूनियन के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर रमेश कुमार निर्विरोध चुने गए। रमेश कुमार हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार हैं । वहीं हिंदी दैनिक समाचार पत्र रोजाना टाइम्स के संयुक्त संपादक है। आपको बता दें कि ए यूनियन के संस्थापक सदस्य भी हैं। वे पूर्व में भी यूनियन के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होकर यूनियन के लिए कई तरह के कार्य किए । साथ ही साथ राष्ट्रीय सचिव के पद पर पूर्व में दो बार आसीन रहे। भारत नेपाल पत्रकार यूनियन के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह संस्थापक राजू कुमार सोनी ने बताया कि जब यूनियन की स्थापना हुई तब से ही रमेश कुमार यूनियन से जुड़े हुए हैं। कहा कि उन्होंने यूनियन के लिए कई तरह के कार्य किया है। जिसकी आज तक प्रशंसा किया जाता है। भारत नेपाल पत्रकार यूनियन के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार के जीत दर्ज करने पर यूनियन के पत्रकार साथी एवं पदाधिकारियों ने कहा कि इनसे संगठन को मजबूती मिलेगी। वहीं अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष भारत नेपाल पत्रकार यूनियन के गरिमा को बनाएं एवं पत्रकार के हित के लिए कार्य करने की बात कही। वहीं अपनी जीत पर सहयोग करने वाले सभी पत्रकार साथियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं अपने पद की गरिमा बनाते हुए निष्ठा पूर्ण कार्य करूंगा और अपने कार्य के और आप के विश्वास पर खरे उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगा। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष को लगातार बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। खासकर वाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर आदि के माध्यम से पुलिस प्रशासन,नेता,अभिनेता, सामाजिक कार्यकर्ता सहित बुद्धिजीवियों बधाई एवं शुभकामना दे रहे हैं। बधाई देने वालों में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी,जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कमल कुमार परिहार थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम, बेला थाना में पदस्थापित पुलिस इंस्पेक्टर रमाशंकर कुमार, अपन माटी अपने लोग के संस्थापक सह पूर्व डीएसपी जय प्रकाश यादव, लोक गायिका रीना सिन्हा,नानपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार, पुपरी थानाध्यक्ष चंद्र भूषण कुमार,सशस्त्र सीमा बल 51वीं बटालियन के इंस्पेक्टर रमेश कुमार ग्वाला, जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह कुशवाहा,जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार केंद्र के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह चुम्मन, केंद्र के परिहार प्रखंड अध्यक्ष तेजनरायण यादव,कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद कुमार, डॉ राजीव कुमार,डॉ सुशील कुमार, डॉ एके राजा, डॉ जितेंद्र प्रसाद यादव, डॉ मुकेश कुमार आदि लोगों का तांता लगा हुआ है ‌

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

13 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

13 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

13 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

13 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

13 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

14 hours ago