हिन्द महासागर के उत्तर से हिमालय के दक्षिण तक का क्षेत्र भारत वर्ष है-डॉ.अरविन्द

कस्तुरबा गांधी बालिका इंटर कालेज, रामपुर बुजुर्ग आरएसएस प्रशिक्षण

भाटपार रानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
हिंद महासागर के उत्तर में और हिमालय पर्वत के दक्षिण में जो देश है उसका नाम भारतवर्ष है और उसकी संतति भारती कहलाती है। उक्त बातें कस्तुरबा गांधी बालिका इंटर कालेज, रामपुर बुजुर्ग में चल रहे आरएसएस के प्राथमिक शिक्षा वर्ग प्रशिक्षण के दौरान रविवार को बौद्धिक देते हुए पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के जिला संयोजक डॉ.अरविन्द पांडेय ने कही।
उन्होंने कहा कि भारत हमारी मातृभूमि,पितृभूमि एवं पुण्यभूमि है। भारत ने ही हमारा लालन-पालन और पोषण किया है। उसके तीर्थ हमारी आस्था और श्रद्धा के स्थल हैं। वेद, पुराण, रामायण, महाभारत आदि में स्थापित धर्म भारतीय धर्म है। भारत वह भूमि है जहां मानव ने आध्यात्मिकता, पवित्रता, शांति, उदारता, नम्रता को प्राप्त किया है। भारत वह भूमि है जिसने सदैव से विश्व का नेतृत्व किया है।जहां आज भी विश्व के अन्य लोग जन्म लेने को अपना सौभाग्य मानते हैं। उन्होंने कहा कि प्राचीन अखंड भारत में भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, तिब्बत, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान एवं म्यांमार अर्थात ब्रह्मदेश का भूभाग शामिल है।वेदों में भारत को विश्व का प्रथम राष्ट्र कहा गया है। राष्ट्र अर्थात जो जनसंख्या सांस्कृतिक एकता के सूत्र में एक साथ बंधी हो वही राष्ट्र है। अर्थात प्राचीन समय में हिमालय से हिंद महासागर तक के मध्य एक सांस्कृतिक सूत्र में बंधी जनता ‘भारत’ नाम से संबोधित की जाती थी। भारत ही वेद, पुराण, रामायण, महाभारत की जननी है। अनादिकाल से धर्म – अधर्म, कार्य-अकार्य कर्मों के निर्णायक वेदादि शास्त्र ही रहे हैं। भारत कर्मभूमि है अतः यहां वर्णाधर्म, आश्रमधर्म, यज्ञ, योग आदि विशिष्ट धर्मों का पूर्ण विकास हुआ है। यहां कर्म और उपासना व ज्ञान की सिद्धि सरलता से होती है। जंबुद्वीप समस्त पृथ्वी के मध्य में है। उसी में मेरु पर्वत है। अतः भारत में ही धरती का हृदय है। यह ऐसी भूमि है जहां देवता भी जन्म लेना चाहते हैं। भारत के ज्ञान और धर्म के प्रभाव से विश्व आलोकित हुआ है। भारत का इतिहास उतना ही प्राचीन कहा जा सकता है जितना प्राचीन मानव सभ्यता का इतिहास है। उक्त अवसर पर जिला प्रचारक अखिलेश्वर, वर्ग कार्यवाह करुणेश, आनंद प्रकाश, वाचस्पति, रोहित, प्रदीप, मुकेश, आदि मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

6 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

7 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

7 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

7 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

7 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago