Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू...

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है: एमएलसी रतनपाल सिंह

प्रदर्शनी से सभी नागरिक प्रेरित होकर विकास के पथ पर आगे बढ़ें: नीतू सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और उपलब्धियों पर 15 दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा पखवाड़ा-2025 कार्यक्रम के अंतर्गत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व, कृतित्व, विकसित भारत@2047 और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित 15 दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन गुरुवार को विधान परिषद सदस्य रतनपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी और विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी के शुभारंभ के साथ ही सेवा पखवाड़ा-2025 का भी आरंभ हुआ, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रधानमंत्री के जीवन संघर्षों, आदर्शों और भारत को सशक्त व समर्थ बनाने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
एमएलसी रतनपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और विकास के सभी क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। पूरी दुनिया उनकी कार्यशैली की सराहना कर रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी से सभी नागरिक प्रेरित होकर विकास के पथ पर आगे बढ़ें और विकसित भारत@2047 के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।”
प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोविड-19 महामारी के दौरान 100 से अधिक देशों को टीका भेजकर भारतीयता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। वोकल फॉर लोकल, आत्मनिर्भर भारत, जल क्रांति, नारी सशक्तिकरण, समृद्ध किसान तथा शहीदों और गुमनाम नायकों को श्रद्धांजलि जैसी पहलों से उन्होंने राष्ट्र निर्माण में नई दिशा दी है।
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के बचपन से लेकर अब तक के जीवन के विभिन्न आयामों को प्रदर्शित किया गया है। इसके माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है और जन सामान्य को योजनाओं के लाभ लेने हेतु जागरूक किया जाएगा।

https://rkpnewsup.com/boarding-the-wrong-train-cost-his-life-a-young-man-was-hit-by-a-train-in-salempur/ इसे भी पढ़े-
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा पदाधिकारी विनोद पांडेय, गणेश पांडेय, कौशलेंद्र सिंह, दीपू सिंह, अमर राय, आदित्य यादव बागी, गौरव निषाद, किरण प्रजापति, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अर्जुन चौधरी, अरुण सिंह, राजेंद्र निषाद, कपिलदेव कन्नौजिया, अशोक यादव, विजयबहादुर सिंह, कन्हैया वर्मा, भगवानदास यादव, रामनैन शर्मा, नरेंद्र पाण्डेय, सरोज नंदिनी, संतलाल मौर्य, बृजनंदन पाठक, भूपेंद्र त्रिपाठी, धनंजय पांडेय, सचिन, संजय सिंह, धर्मेंद्र गौड, मीडिया प्रभारी ब्रहमानंद पांडेय, प्रदीप सिंह सिसोदिया के अलावा जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, परियोजना निदेशक विजयंत कुमार सिंह, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय श्रीवास्तव, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार और सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

EDIT INTO SEO FRIENDLY

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments