उपचुनाव में गठबंधन के विजय पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई
सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नगर के सोहनाग मोड़ के समीप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश मे हुए उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के शानदार जीत पर लोगों को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि यह जीत देश की जनता की जीत है ।ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि जनता का विश्वास भाजपा पर से उठ गया है।अब जनता गुमराह नही होने वाली है। यह जीत उसी का परिणाम है। जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो गई है। बिजली व्यवस्था प्रदेश में चरमरा गई है।किसान व आमजन महंगाई से परेशान हैं। अब उसके सामने एक मात्र विकल्प इंडिया गठबंधन की सरकार बनाना ही है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधाकर गुप्तने कहा कि जनता भाजपा के जनविरोधी नीतियों से आजिज आ गई है अब इंडिया गठबंधन के तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है।कार्यक्रम के दौरान लालसाहब यादव, बदरे आलम,रामविलास तिवारी, आनंद शंकर, सत्यम पाण्डेय, चुन्नु श्रीवास्तव, डॉ रमेश कुशवाहा, रोहित यादव, विश्वनाथ प्रसाद,लहवर प्रसाद,मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,अकील अहमद,पप्पू,सैयद फिरोज अहमद,इकराम अहमद,प्रमोद श्रीवास्तव, मनोज पाण्डेय,प्रदीप कुमार, रामदुलार, पवन,पंकज,आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। लार बाजार में कांग्रेस के जिला महासचिव वशिष्ठ मोदनवाल के नेतृत्व में मिठाई खिलाकर ख़ुशी का इजहार किया गया।इस दौरान वजीर अहमद,वकार लारी, रामदरस प्रसाद, चुन्नु लारी,डॉ परवेज, तारीक लारी,साहिल, इसरार लारी,आकीब, वसीम अहमद मुआशिर लारी,मेराज, हरिंद्र शर्मा, शुभम जायसवाल, सुमित जायसवाल, राकेश,मदनलाल, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…
बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…
आठ महीने में 844 मोबाइल बरामद, 2.31 करोड़ रुपये की कीमत के फोन उनके मालिकों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…