बांसगांव देवरिया सलेमपुर की सीट जीत का परचम लहराएगी इण्डिया गठबंधन-कनक लता

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को पूर्व राज्य सभा सांसद कनक लता सिंह ने अपने बरहज प्रवास के दौरान पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि, लोक सभा चुनाव में बीजेपी को जनता नकार चुकी है, इसलिए बांसगाव, देवरिया व सलेमपुर संसदीय सीट को इण्डिया गठबंधन जीत रही है । जनता का झुकाव बता रहा है कि अब वह भाजपा से लोगो का मोह भंग हो गया हैं, और वह किसी भी झांसे में आने वाली नही है। भाजपा सरकार में महंगाई बढ़ी है, रोजगार के अवसर नही होने से बेरोजगार युवा रोजगार की तलाश में इधर उधर भटक रहा है । अधिकांश संसदीय क्षेत्र के सांसदों से जनता विगत 10 वर्षों का हिसाब मांग रही है। जनता के सवाल का नेताओ के पास कोई जबाब नही है । वर्तमान सरकार के कार्यकाल में राज्यसभा एवं लोकसभा दोनों सदनों में महिला आरक्षण बिल पास हुआ, लेकिन भाजपा की सरकार ने अभी तक इसे लागू नहीं किया जिसे लेकर महिलाओं में आक्रोश व्याप्त है। बरहज सरयू नदी पर बन रहा मोहन सिंह सेतु विगत 10 वर्ष में भी पूरा नही हो सका, मण्डी समिति की स्थापना व्यवसायियों के लिए सपना बन गया है। बस स्टेशन के अभाव में यात्रियो को गंतव्य तक जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बरहज सोनूघाट मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त होता जा रहा है । चुनाव के दौरान जो भी वादे किये, एक भी वादे पर खरा नही उतरे । तकनीकी शिक्षा की व्यवस्था नही होने पर छात्रों को गैर जनपद जाना पड़ रहा है। पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा जाति, धर्म, मंदिर, मजहब के नाम पर कब तक राजनीति करेगी, यह जनता अब जान चुकी है। इस बार के लोकसभा चुनाव में महंगाई बेरोजगारी तथा विकास ही मुख्य मुद्दा हैं। युवाओं के लिए सबसे बड़ा दुर्भाग्य इस सरकार में जितने भी प्रतियोगी परिक्षाए आयोजित हो रही है सभी का पेपर लीक हो जा रहा है।
इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अब्दुल खालिक, पूर्व जिला अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ पवन कुशवाहा, तेज गांधी, अंगेश यादव, छोटू सिंह आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

16 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

17 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

17 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

17 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

17 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

18 hours ago