
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बार एसोसिएशन बरहज द्वारा 28/10/2022 से तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितता के विरुद्ध तहसील के अधिकारियों के स्थानांतरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है, उसी कड़ी में बुधवार को बार एसोसिएशन बरहज द्वारा जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध प्रकट करते हुए जिलाधिकारी देवरिया से यह मांग किया कि इन अधिकारियों का तत्काल स्थानांतरण कहीं अन्यत्र कर दिया जाए इनके बने रहने से वादकारियों,और अधिवक्ताओं का हित प्रभावित हो रहा है तहसील में सुचारू रूप से कार्य प्रारंभ करने के लिए अति आवश्यक है कि अति शीघ्र इनका स्थानांतरण कहीं अन्यत्र कर दिया जाए। आज के कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष रामायण तिवारी, महामंत्री उदयराज चौरसिया एडवोकेट नागेंद्र सिंह अरविंद उपाध्याय चंद्रगुप्त यादव चंद्र भूषण यादव चंद्रभान चौरसिया प्रमोद कुमार श्रीवास्तव राजेश कुशवाहा अरविंद प्रजापति सत्य प्रकाश मालवीय राम बदन सिंह संतोष कुमार सिंह तारकेश्वर तिवारी लक्ष्मी प्रसाद दीक्षित सहित समस्त अधिवक्ता उपस्थित रहे।
More Stories
रामलीला मैदान में एनजीओ संयोजक पर हमला, जान से मारने की धमकी; दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
महन्थ पर जानलेवा हमला, नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप
युवती का संदिग्ध हालात में शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस