पहले दिन के फुटबॉल मैच में इंदारा ने मऊ को हराया

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज आश्रम बरहज के मैदान फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।
बताते चलें कि बरहज की धरती पर वर्षो से हर्षचन्द्र इंटर कॉलेज व श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के मैदान में फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाता रहा हैं, उसी परम्परा को कायम रखते हुए इंडियन डाइवर्सिटी पब्लिक टाउन क्लब बरहज के द्वारा गुरुवार को श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के मैदान में जिला स्तरीय आठ दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया । उद्धाटन मैच के दिन मुख्य अतिथि रवि प्रताप सिंह ग्राम प्रधान पैना व विशिष्ट अतिथि श्रीप्रकाश पाल के द्वारा फीता काटकर खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल मैच का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान मऊ एवं इंदारा के बीच खेल प्रारंभ हुआ हाफ टाइम के पहले इदारा ने, मऊ को एक गोल दाग कर 1/0 से बढ़त बना ली थी खेल के अंतिम समय तक मऊ ने एक भी गोल नहीं कर पाया दोनों टीमों के बीच खेल काफी रोमांचक रहा। इंदारा की टीम विजई रही, पूरा मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। दर्शकों ने दोनों टीमों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान मंच पर विजय कुमार सिंह रिंकू, धनेश सिंह, कार्यक्रम के अध्यक्ष मैनेजर तिवारी, दीनानाथ यादव, विनय कुमार मिश्रा, दीपू तिवारी, सबलु मिया, संजय मिश्रा, अंचल पाठक सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। मीडिया से बात करते हुए श्रीप्रकाश पाल ने बताया कि बरहज में वर्षो से फुटबॉल मैच होता आया है, खेल से खिलाड़ियों का स्वास्थ्य बना रहता हैं। मै आयोजक केशवनंद तिवारी को धन्यवाद देता हूँ कि उन्होंने फुटबॉल मैच का आयोजन कर परम्परा को कायम रखा है। वही खेल के आयोजक केशवानंद तिवारी ने दोनों टीमों को बधाई दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

आभासी माध्यमों की भाषा से मौखिक परंपराओं को चुनौती: प्रो. जीएन देवी

राष्ट्रीय संगोष्ठी में मौखिक परंपराओं पर मंथन, एआई की भाषा को बताया चुनौती गोरखपुर (राष्ट्र…

2 hours ago

सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: प्रभाकर दुबे

सहजनवां/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वार्ड/गांव सम्पर्क अभियान के…

2 hours ago

ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा, शंकर वाटिका में भव्य स्वागत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपदीय इकाई महराजगंज के तत्वावधान…

2 hours ago

फार्मर आईडी अब अनिवार्य: योजनाओं का लाभ लेने के लिए 15 अप्रैल तक कराएं रजिस्ट्रेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

4 hours ago

संत कबीर नगर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 11.69 लाख से अधिक वोटर दर्ज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…

4 hours ago

देश के प्रमुख शहरों में खुलेगा लीगल एड सेंटर, ज्यूडिशियल काउंसिल की बड़ी पहल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…

4 hours ago