चोरी की घटनाओं में इजाफा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
दुबहड़ थाना क्षेत्र में आजकल चोरी की घटनाओं में आए दिन हो रही बढ़ोतरी से क्षेत्र वासियों के अंदर दहशत का माहौल कायम हो गया है। ज्ञात हो कि पिछले दो दिनों में कई मोटरसाइकिल सहित ई रिक्शा से बैटरी वह स्टेपनी चुराने का घटना प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात दादा के छपरा निवासी संतोष राय पुत्र दरोगा राय अपने घर पर प्रतिदिन की भाति अपना ई-रिक्शा रात मे खड़ा किए थे, जब सुबह जगकर देखा तो उनके ई-रिक्शा से पांच बैटरी वह स्टेपनी गायब थी । उन्होंने तत्काल इसकी सूचना दुबहर पुलिस को दी । वही सोमवार की रात अखार गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान दरवाजे से ही दो सुपर स्प्लेंडर बाइक अज्ञात चोर चुरा कर फरार हो गए । वही मंगलवार की रात जनाड़ी गांव मे भी एक मांगलिक कार्यक्रम से एक सुपर स्प्लेंडर गायब हो गई। आए दिन इस तरह के घटनाओं से लोगों के अंदर भय व्याप्त हो गया है । पता नहीं कौन सा गिरोह इस समय दुबहर थाना क्षेत्र में सक्रिय होकर ई रिक्शा और बाइक को अपना निशाना बना रहा है । समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो यह बड़े पैमाने पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं । क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराते हुए ऐसी घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की है । ताकि लोग भय मुक्त वातावरण में जीवन यापन कर सकें ।

rkpshomnath

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

2 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

2 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

3 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

3 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

3 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

3 hours ago