लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लुलु मॉल से जुड़ी कंपनी का बैंक खाता फ्रीज कर दिया है। यह कदम करीब ₹27 करोड़ के आयकर बकाया का भुगतान न किए जाने पर उठाया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान कर देनदारी और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई दस्तावेजों की समीक्षा की गई, जिनमें कर चोरी के संकेत सामने आए हैं।
आयकर विभाग ने बताया कि बकाया टैक्स राशि को लेकर कंपनी को पहले भी नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन निर्धारित समयसीमा के भीतर भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद आयकर कानून के तहत बैंक खाता फ्रीज करने की कार्रवाई की गई।
ये भी पढ़ें – तहसील अधिवक्ता संघ सिकन्दरपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
सूत्रों के मुताबिक, विभाग आगे भी कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच कर सकता है और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर अतिरिक्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इस कार्रवाई से कॉर्पोरेट टैक्स अनुपालन को लेकर सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है।
ये भी पढ़ें – जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक सम्पन्न, व्यापारियों की समस्याओं पर दिए गए अहम निर्देश
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…
नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। करनई गांव को आसपास के क्षेत्रों से…
शहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में अंतिम संस्कार के दौरान…
जनाब! अपनी समस्याओं को सुलझाने और समाधान तलाशने के लिए अब केवल इंसान ही टंकी…
अयोध्या में सपा नेत्री श्रेया वर्मा का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर नेताओं में चर्चा…