नाबार्ड द्वारा महिला स्वरोजगार हेतु शरद मेला 2023 का शुभारंभ

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नाबार्ड, देवरिया द्वारा महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु तीन दिवसीय शरद मेला का आयोजन 28-30 जनवरी 2023 तक, टाउन हाल पार्क, निकट विकास भवन, देवरिया में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन , मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, उपायुक्त स्वतः रोजगार विजय शंकर राय एवं डी डी एम नाबाई संचित सिंह द्वारा किया गया।मुख्य विकास अधिकारी ने उदघाटन समारोह में महिलाओं को मेले में प्रतिभाग हेतु अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी, उन्होंने बताया की सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्वतः रोजगार हेतु महिलाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इस दिशा में महिला समूहों के उत्पाद प्रदर्शन एवं क्रय विक्रय हेतु इस प्रकार के मेंले, एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नाबार्ड को स्वयं सहायता समूहों के लिए शरद मेला आयोजन करने के लिए हृदय से धन्यवाद दिया। और ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी करने हेतु निवेदन किया | नाबार्ड के डीडीएम संचित सिंह ने बताया की स्वयं सहायता समूहों के द्वारा स्वतः रोजगार की दिशा में यह मेला एक सराहनीय कदम है एवं नाबार्ड द्वारा आगे भी समूह के महिलायों के लिए क्षमता संवर्धन एवं उनके उत्पाद को मार्किट तक पहुंचने के लिए, आगे भी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस मेले में महिलाओ एवं कृषको उत्पादक कंपनीयों द्वारा 20 स्टॉल लगाए गये। इन स्टालो में महिलाओं एवं एफपीओ द्वारा तैयार किया गया, जूट बैग, टेरकोटा उत्पाद एवं इससे निर्मित आभूषण, हल्दी, मसाला, अगरबत्ती एवं धूपबत्ती, फिनायल, सजावटी सामान, काला नमक चावल, बेकरी के उत्पाद आदि के स्टाल लगाये गए । उपायुक्त स्वतः रोजगार विजय शंकर राय ने महिलाओं को अपने उत्पाद को मार्केट तक लाने एवं समूहों के माध्यम से छोटे छोटे उद्यम लगाकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया एवं से भरोसा दिलाया की सरकार और प्रशासन से इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि रवींद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, विजय शंकर राय उपायुक्तः स्वतः रोजगार, संचित सिंह डीडी एम नाबार्ड, जे पी एम सोसाइटी से तुहिन श्रीवास्तव, सोमिक कुमार, राहुल कुमार यादव, जय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

11 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

11 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

12 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

12 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

12 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

14 hours ago