आगामी त्योहारों व लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत डीएम ने की पीस कमेटी की बैठक

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत किसी प्रकार की भ्रामक खबरों को फैलाने अथवा उसके प्रभाव से बचें डीएम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। होली, ईद सहित आगामी त्यौहारों और लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद महराजगंज एक शांतिप्रिय जिला है और पूर्ण विश्वास है कि अपनी परम्परा को कायम रखते हुए जनपद में आगामी त्यौहार भी सकुशल सम्पन्न होंगे। लेकिन इसके लिए परस्पर सहयोग व सतर्कता की आवश्यकता है। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि जनपद में रोस्टर के अनुसार ही कटौती हो। पीस कमेटी में कुछ क्षेत्रों में शाम की आकस्मिक कटौती का मुद्दा आने पर उन्होंने रोस्टर के अनुसार कटौती करने और शाम के समय विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया। कहा कि अवैध कटौती की स्थिति में जिम्मेदार अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करें। साफ-सफाई व स्वच्छ जलापूर्ति हेतु सभी ईओ,बीडीओ को निर्देशित किया और होली व ईद के दृष्टिगत विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया।
उन्होंने अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने और प्रवर्तन की कार्यवाही को प्रभावी ढंग से करने हेतु आबकारी और पुलिस विभाग को निर्देशित किया। सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता और मादक पदार्थों पर नियंत्रण का निर्देश दिया। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भी किसी प्रकार की भ्रामक खबर को फैलाने अथवा उसके प्रभाव में आने से बचें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की भ्रामक और झूठी खबरों पर कड़ी नजर है और ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने दोनो समुदायों के प्रबुद्ध लोगों को अधिक से अधिक मतदान हेतु लोगों को प्रेरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पालन सुनिश्चित करें और परस्पर समन्वय के साथ काम करें। जनता के साथ भी संवाद बनाये रखें, ताकि त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराया जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने ने कहा कि विगत में प्रशासन को जनपद के दोनो समुदायों के लोगों का बराबर सहयोग व समर्थन मिलता रहा है। प्रशासन द्वारा सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं, ताकि कोई अप्रिय स्थिति पैदा न होने पाए। उन्होंने जुलूस निकाले जाने की स्थिति में आयोजनकर्ता द्वारा समस्त विवरण के साथ पूर्व में ही जिला प्रशासन को सूचित करने का निर्देश दिया।
इससे पूर्व दोनों समुदायों के प्रबुद्ध जनों ने पीस कमेटी को संबोधित किया और विभिन्न बिंदुओं से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। दोनों समुदायों के प्रबुद्धजनों ने वरिष्ठ अधिकारियों को अश्वस्त किया कि आगामी त्यौहारों को परस्पर सद्भावना व भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। बैठक का संचालन शमशुल हुदा ने किया।
बैठक में सभी एसडीएम,सीओ,ईओ, अधीक्षण अभियंता विद्युत वाई.पी. सिंह, डीपीआरओ यावर अब्बास सहित अन्य संबंधित अधिकारी व दोनों समुदायों के सभ्रांतजन उपस्थित रहें।

rkp@newsdesk

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

14 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

22 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago