बलिया ( राष्ट्र की परम्परा) सर्व सेवा संस्थान, नवरतनपुर द्वारा विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को डाउन सिंड्रोम के बारे में लोगों को बताना, साथ ही हम इस सिंड्रोम से प्रभावित दिव्यांग बच्चों एवं व्यक्तियों को सामाज के मुख्यधारा में कैसे जोड़ेंगे इसके बारे में अभिभावक को बताया गया। इस अवसर पर ममता प्रजाति प्राचार्या सर्व सेवा संस्थान ने बताया कि विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस (WDSD), 21 मार्च, एक वैश्विक जागरूकता दिवस है जिसे 2012 से संयुक्त राष्ट्र द्वारा आधिकारिक तौर पर मनाया जाता है। विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस की तारीख तीसरे महीने का 21 वां दिन है, जिसे ट्रिप्लिकेशन की विशिष्टता को दर्शाने के लिए चुना गया था। 21वें गुणसूत्र का (ट्राइसोमी) जो डाउन सिंड्रोम का कारण बनता है । डाउन सिंड्रोम वाले लोगों में अक्सर एक विशिष्ट चेहरे की छोटी होती है जिसमें चेहरे पर एक चपटा उपस्थिति, आंखों के बाहरी कोने जो ऊपर की ओर इशारा करते हैं (ऊपर की ओर तालु की दरारें), छोटे कान, एक छोटी गर्दन और एक जीभ जो बाहर निकलती है। इस अवसर पर सतीश, रिमांशु, खुशबू, अतुल , सुनील प्रजापति, संदीप प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…
फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…
फोटो ai निर्मित चक्रवात ‘अकवान’ का असर! छत्तीसगढ़ में 7 जिलों में भारी बारिश का…
आगरा में 15.29 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, ताजमहल पर क्लॉक रूम से लेकर…
आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…