भाटपार रानी/देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)
प्राप्त समाचार के मुताबिक देवरिया जिले के भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के किसान मोर्चा की इकाई द्वारा अपने
राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा संगठन के आह्वान पर देवरिया जिले भर के लोग अपने किसान मोर्चे की इकाई के साथ जगह-जगह भारत को विश्व व्यापार संगठन में बिना शर्त शामिल होने तथा देश के किसानों के साथ केन्द्र सरकार के छल के दृष्टिगत ही,जिले के भिन्न भिन्न जगहों पर किसान मोर्चे की इकाई ने अलग अलग जगह पर विश्व व्यापार संगठन के प्रतीक के रूप में पुतले के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पुतले का दहन किया।
इसी क्रम में ही देवरिया के सन्नीकट टेकुवा चौराहे पर जिला अध्यक्ष कामरेड रमाशंकर गुप्ता के नेतृत्व में, तथा भाटपार रानी तहसील के फ–फेलिया मोड़ पर कामरेड साधुशरण, तथा कामरेड रामनरेश कुशवाहा,
हरे राम चौराहे पर कामरेड जयप्रकाश, यादव के नेतृत्व में पुतले का दहन किया गया।
इस मौके पर इन नेताओं के अतिरिक्त, शिवनारायण यादव, दिनेश यादव,सुलोचन चौहान, रामानुजन चौहान, रामसनेही यादव, रामनरेश यादव,शतुरधन चौहान, डाक्टर विनोद प्रसाद आदि किसान नेता उपस्थित रहे।
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…
सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…