मजबूती के साथ गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का कार्य करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता- सुधीर पराशर

कोर्डिनेटर सुधीर पराशर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा

बदायूं(राष्ट्र की परम्परा)
बिसौली 26 फरवरी को पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार बदायूं लोकसभा के कोऑर्डिनेटर सुधीर पाराशर दोपहर 1:00 बजे बिसौली पहुंचे, जहां बदायूं लोकसभा के पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके उपरांत 23 लोकसभा के बदायूं के पदाधिकारी के एक बैठक जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद ग्राउंड में आयोजित हुई, बैठक के मुख्य अतिथि बदायूं लोकसभा के कोऑर्डिनेटर सुधीर पाराशर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं, ब्लॉक अध्यक्ष, जिला सचिव, जिला संगठन सचिव, न्याय पंचायत अध्यक्ष से संवाद करते हुए कहा कि मुझे प्रसन्नता है की बदायूं लोकसभा की समस्त ब्लॉक अध्यक्ष ब्लाकों पर न्याय पंचायत तक का गठन है एवं सभी ब्लॉक कमेटियां गठित है अब सभी न्याय पंचायत अध्यक्षों को जल्द से जल्द अपने बूथ लेवल पदाधिकारी का चयन करना है, जिससे कि आने वाले लोकसभा चुनाव में सपा कांग्रेस का संयुक्त प्रत्याशी को भारी मतों से जिताएंगे। उन्होंने सपा कांग्रेस गठबंधन का स्वागत करते हुए कहा कि यह गठबंधन निश्चित रूप से यहां से भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ने में सक्षम रहेगा और इसमें हर पदाधिकारी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी होगी की मजबूती के साथ कांग्रेस सपा गठबंधन की प्रत्याशी को चुनाव लड़वाये। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने आश्वासन दिया की बूथ लेवल अधिकारी जल्द से जल्द पूरे कर लिए जाएंगे निष्क्रिय बूथ लेवल अधिकारी को चेंज करके सभी ब्लॉकों के जिला संगठन सचिव सचिव एवं ब्लॉक अध्यक्ष न्यायपंचायत अध्यक्ष 15 दिन के अंदर बूथ लेवल अधिकारियों की लिस्ट जिला कांग्रेस कमेटी को सौंप देंगे, वही लिस्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भी प्रेषित कर दी जाएगी उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं का सम्मान मेरे लिए सर्वोपरि है और निश्चित रूप से मैं जानता हूं कि विषम परिस्थितियों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अपना पैसा खर्च करके संगठन को मजबूती प्रदान की और निश्चित रूप से आने वाले चुनाव में भी बदायूँ कांग्रेस का कार्यकर्ता तन मन धन से कांग्रेस सपा गठबंधन के प्रत्याशी को यहां से विजयी बनाकर भेजेगा। लोकसभा संवाद कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री सुधीर उपाध्याय, जिला संगठन मंत्री बाबू चौधरी, जिला संगठन मंत्री लोकपाल सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव फरहान हुसैन, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजवीर सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिसौली के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान, ब्लॉक वजीरगंज के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, ब्लॉक आसफपुर के अध्यक्ष नरेश पाल सिंह, ब्लॉक इस्लामनगर के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल, ब्लाक अंबियापुर के अध्यक्ष सुखवीर सिंह, ब्लॉक सहसवान के अध्यक्ष रामपाल सिंह ने भी आश्वासन दिया कि हम जल्द से जल्द बूथ लेवल अधिकारी को रिन्यूवल करके एवं फ्रेश करके उनकी नियुक्ति कर देंगे। इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वजीरगंज सोमपाल शाक्य, बिल्सी के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन सैफी, महिला कांग्रेस की महासचिव मीणा शाक्य ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं पदाधिकारी को संबोधित किया, इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव फरहान हुसैन सोशल मीडिया के प्रदेश सचिव मोइन खान, इस्लामनगर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मुकर्रम अली, सगीर अहमद, भुवनेश कुमार मौर्य, जिला महासचिव कृष्ण वीर मौर्य, जिला सचिव बालक राम कश्यप, जयपाल सिंह, बंटी कश्यप, भूपेंद्र सिंह, विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हरवीर सिंह आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। लोकसभा संवाद कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

12 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

12 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

12 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

13 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

13 hours ago