हाईवे निर्माण का किसानों ने किया विरोध,बैरंग लौटी जेसीबी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।निचलौल- महराजगंज मार्ग पर पतरेंगवां से हरिहरपुर बाया अमतहां होते हुए मिठौरा मिलने वाली बाईपास सड़क का निर्माण करने पहुंचे ठेकेदार और जेसीबी को बैरंग वापस लौटना पड़ा कारण था कि उक्त एनएच के लिए अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा किसानों को नही मिला है।
किसान राममिलन यादव,मधुप पटेल,मुकेश पटेल,सुरेश दूबे,राज देव,नागेन्द्र,लक्ष्मी पटेल रामप्रीत ,कोईल, शिवनन्दन आदि दर्जनों किसानों ने कहा कि हल्का लेखपाल द्वारा गलत पैमाइश की गई है और जमीन का मूल्यांकन भी मनमाने तरीके से किया गया है और तो और बहुत से किसानों का मुआवजा भी नही मिला है ऐसे में जब तक जमीन का सही मूल्यांकन नहीं हो जाता और सभी किसानों की भूमि का मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक निर्माण कार्य किया जाना किसानों के लिए अहितकर है।ऐसे में हम सभी किसान एक स्वर में इस हाईवे निर्माण का विरोध करते हैं।किसानों ने एक स्वर में कहा कि हल्का लेखपाल ने 45 मीटर चौड़ा रोड का पैमाइश कर कुछ किसानों को मुआवजा भुगतान किया है जबकि ठेकेदार के द्वारा 60मीटर चौड़े रोड बनने की बात कही जा रही है। जब तक यह स्पष्ट नहीं हो जाता तब तक एनएच के निर्माण को हम लोग रोकेंगे साथ ही संबंधित अधिकारी जब तक सभी लोगों का भुगतान और सही जमीन का मूल्यांकन नहीं कर देंगे तब तक एनएच का काम नही होने दिया जाएगा।
अनूप पटेल ने बताया कि सरकार ने किसानों का मुआवजा समय से नहीं दिया जिससे किसान अधिग्रहण की सीमा में आने वाली भूमि पर फसल उगा लिए हैं अब जब खड़ी फसल है तो किसानो की फसलों पर बुलडोज़र चलाया जाना किसानों के लिए न्यायसंगत नही होगा ऐसे में सभी किसानों का मुआवजा भुगतान होने के बाद ही एनएच का काम शुरू किया जाना चाहिए। राम ललित दुबे ने बताया कि 45 डिसमिल जमीन अधिग्रहित की गई है लेकिन मुआवजा केवल 25 लाख रुपए ही दिया गया है ऐसे में समझ में नहीं आता की भूमि का मूल्यांकन किस आधार पर किया गया है सही मूल्यांकन होने के बाद ही हम काम करने देंगे।इस संबंध में भू अध्यापित अधिकारी मदन मोहन वर्मा से बात करने की कोशिश की गई सम्पर्क नही हो पाया।

rkpnews@desk

Recent Posts

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

3 hours ago

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

4 hours ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

5 hours ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

5 hours ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

5 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

6 hours ago