यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 02 जोड़ी विशेष गाड़ियों का होगा संचालन

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)l रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों के अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए सिकन्दराबाद से बनारस के मध्य 02 जोड़ी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों का संचलन निम्नवत् किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।
07303 सिकन्दराबाद-बनारस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 29 अप्रैल, 2023 दिन शनिवार को तथा 07305 सिकन्दराबाद-बनारस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 03 मई, 2023 दिन बुधवार को सिकन्दराबाद से 21.40 बजे प्रस्थान कर जनगांव से 22.44 बजे, काजीपेट से 23.50 बजे, दूसरे दिन पेडापल्ली से 01.05 बजे, रामगुंडम से 01.22 बजे, बेल्लमपल्ली से 02.02, सिरपुर कागजनगर से 02.32 बजे, बल्हारशाह से 04.00 बजे, नागपुर से 07.30 बजे, इटारसी से 13.50 बजे, पिपरिया से 14.42 बजे, जबलपुर से 17.45 बजे, कटनी से 19.50 बजे, सतना से 21.35 बजे, तीसरे दिन मानिकपुर से 00.07 बजे तथा प्रयागराज छिवकी से 02.00 बजे छूटकर बनारस 06.30 बजे पहुॅचेगी।
वापसी यात्रा में 07304 बनारस-सिकन्दराबाद ग्रीष्मकालीन विषेष गाड़ी 01 मई, 2023 दिन सोमवार को तथा 07306 बनारस-सिकन्दराबाद ग्रीष्मकालीन विषेष गाड़ी 05 मई, 2023 को दिन शुक्रवार को बनारस से 08.35 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज छिवकी से 12.50 बजे, मानिकपुर से 15.02 बजे, सतना से 17.55 बजे, कटनी से 19.15 बजे, जबलपुर से 21.35 बजे, दूसरे दिन पिपरिया से 00.12 बजे, इटारसी से 02.05 बजे, नागपुर से 07.40 बजे, बल्हारशाह से 12.00 बजे, सिरपुर कागजनगर से 12.50 बजे, बेल्लमपल्ली से 13.22 बजे, रामगुंडम से 14.02 बजे, पेडापल्ली से 14.22 बजे, काजीपेट से 15.32 बजे तथा जनगांव से 16.12 बजे छूटकर सिकन्दराबाद 18.15 बजे पहुॅचेगी।
07303/07304 सिकन्दराबाद-बनारस-सिकन्दराबाद विषेष गाड़ी में एस.एल.आर. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 13, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 03 तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 24 कोच लगाये जायेंगे।
07305/07306 सिकन्दराबाद-बनारस-सिकन्दराबाद विषेष गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 11 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

2 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

3 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

3 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

3 hours ago

गोरखपुर परिक्षेत्र में अपराध पर शिकंजा कसने की नई पहल

एक जैसे अपराधों की कड़ियों को जोड़ने के लिए क्राइम एनालिसिस टीम’ का गठन गोरखपुर(राष्ट्र…

3 hours ago

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ, 10 से 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक अभियान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण…

4 hours ago