नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2022 के मद्देनजर बरहज के बीआरडी पीजी कॉलेज का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

नामांकन स्थल, पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल एवं मतगणना स्थल निर्धारित करने संबन्ध में दिए आवश्यक निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शनिवार को नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत बरहज में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। तथा नामांकन स्थल, पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल, मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम के निर्धारण के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी सर्वप्रथम बीआरडी पीजी कॉलेज पहुंचे। वहां उन्होंने पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल, मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम स्थापित करने के संबन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का निर्धारण करते समय बसों की पार्किंग एवं मतदान से जुड़ी सामग्रियों के भंडारण की पर्याप्त सुविधा को ध्यान में रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मतदानकर्मियों को ले जाने वाली बसों के प्रवेश एवं निकास का द्वार अलग-अलग होना चाहिए। इसी प्रकार मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम के निर्धारण में राज्य चुनाव आयोग के मानकों के अनुपालन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल, स्ट्रांग रूम के लिए उचित स्थल का चयन करके साइट प्लान बना लिया जाए।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने नगर निकाय निर्वाचन के प्रस्तावित मतदान केंद्र एसके इंटर कॉलेज, उच्च प्राथमिक विद्यालय, गौरा-बरहज तथा जायसवाल अतिथि भवन का निरीक्षण किया।और बूथों को बनाते समय मतदाताओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

52 minutes ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

58 minutes ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago