लंपी वायरस के बढ़ते को खतरे को देखते हुए, डॉक्टरों ने भिटारा गांव का किया दौरा

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
लंपी वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पशुपालन विभाग की टीम ने सोमवार को गांव भिटारा पहुंचकर, गो वंशीय पशुओं का वैक्सीनेशन कर बीमारी से पीड़ित पशुओं का इलाज किया।और ग्रामीणों को जागरूक कर आवश्यक जानकारी दी। पशुधन प्रसार अधिकारी डॉक्टर आशीष बघेल ने बताया कि लंपी वायरस, एक संक्रामक रोग है। अगर पशु इस बीमारी से ग्रसित हो गया है, तो इस बीमारी से ग्रसित पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखें। साथ ही पशुओं को मक्खी, मच्छर के काटने से बचाने को दवाई का स्प्रे करें,पशुशाला की साफ – सफाई दैनिक रूप से करें।संक्रमित पशुओं को खाने के लिए संतुलित आहार तथा हरा चारा दें।
अगर इस बीमारी से किसी पशु की मौत हो जाती है तो मृत पशुओं के शव को गहरे गड्ढे में दबा दें,शरीर में गांठे या चारा कम खाने की समस्या हो तो तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सालय पर संपर्क करें। डॉक्टरों ने बताया कि स्टाफ कम होने के बावजूद भी पशुपालन विभाग दिन-रात मेहनत से जुटा हुआ है।वैक्सीनेशन कार्य लगातार जारी है।शीघ्र ही स्थिति सामान्य होगी। इस दौरान प्रभारी पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ आशीष बघेल, मुनेश सक्सेना,पैरावेट लालाराम आदि मौजूद रहे।

फोटो परिचय-क्षेत्र के गांव भिटारा में लंपी वायरस को लेकर पशुपालन विभाग की टीम ने वैक्सीनेशन किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

10 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

12 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

15 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

15 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

15 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

15 hours ago