मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर आयुक्त व आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण

मगहर महोत्सव के समापन व सामूहिक विवाह समारोह में लेंगे भाग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री उप्र के कबीर मगहर महोत्सव में आगमन के दृष्टिगत मंडलायुक्त बस्ती मंडल अखिलेश सिंह व पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती आर.के.भारद्वाज ने संयुक्त रुप आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंडलायुक्त अखिलेश सिंह व पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र बस्ती आर.के.भारद्वाज द्वारा जिलाधिकारी महेन्द्र तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता की उपस्थिति में कबीर चौरा मगहर के प्रांगण में आयोजित हो रहे मगहर महोत्सव में मुख्यमंत्री उप्र के आगमन के दृष्टिगत संयुक्त रुप से हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिशा निर्देश दिया गया। अधिकारीद्वय द्वारा निरीक्षण के दौरान मगहर महोत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन के संबंध में डयूटी पर लगाये गये विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह, उपजिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश कुमार दूबे क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ब्रजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक खलीलाबाद सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।
एक अन्य समाचार के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 360 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे और सामूहिक विवाह के 600 नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगेl

rkpnews@somnath

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

18 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

18 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

18 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

19 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

19 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

2 days ago