Monday, February 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम मे आर एस एन इंटर कॉलेज बसडीला व...

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम मे आर एस एन इंटर कॉलेज बसडीला व एमपीआईसी कुर्मीपट्टी के छात्राओं का दबदबा

तरकुलवा/ देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को घोषित हुए यूपी बोर्ड की हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में विकासखंड पथरदेवा क्षेत्र के स्कूलों के होनहारों ने प्रदेश और जिले में परचम लहराकर इलाके का नाम रोशन किया है।जिसमे प्रदेश एवम जिला में टॉप टेन में पथरदेवा क्षेत्र के एमपीआईसी कुर्मी पट्टी की दसवीं की छात्रा सलोनी राव ने 96.83 प्रतिशत,अमृता यादव ने 95.83 प्रतिशत,श्रुति यादव ने 95.50 प्रतिशत,आर एस एन इंटर कालेज बसडिला जदूधूरी की छात्रा रूबी कुमारी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। वही रूबी क्षेत्र के बाबुपट्टी गांव की एक साधारण परिवार की बेटी है।आर एस एन इंटर कॉलेज बसडीला जददुधुरी का दशवी का छात्र राज भारती ने 92 प्रतिशत छात्रा माहिम सिद्दीकी 82 प्रतिशत जो कौलाचक गांव निवासी शिक्षक खैरूलवसर की बेटी है। एवं देवानंद इंटर कॉलेज बृक्षापट्टी पथरदेवा की छात्रा सलोनी प्रजापति ने 96.50 प्रतिशत, बीआरडी इंटर कॉलेज बघौचघाट की छात्रा नीलम गुप्ता ने 95.50 प्रतिशत हाई स्कूल परीक्षा में अंक हासिल कर पथरदेवा क्षेत्र का नाम प्रदेश सहित जिले में नाम रोशन किया।इनके के सफलता पर प्रधानाचार्य मु0 आरिफ सिद्दीकी प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह,प्रधानाचार्य खुशैदा खातून प्रधानाचार्य नशायदा खातून प्रवंधक सईदुल्लाह खान सरिता यादव, प्रधानाचार्य दिनेश सिंह,जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, जितेंद्र यादव,अजीत प्रताप सिंह,विवेक श्रीवास्तव,राजेंद्र सिंह,आईसी तिवारी, संजय दुबे, मणींद्र कुशवाहा सलाउद्दीन,कामेश्वर यादव आदि ने होनहारो को मिठाई खिलाकर इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।वही होनहार ने सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एवं माता पिता को दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments