रसड़ा इनकाउंटर में पुलिस ने जानपर खेलकर किया अपराधियों को गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में रसड़ा पुलिस को गुरुवार की सुबह सफलता मिली। प्रभारी निरीक्षक रसड़ा हिमेन्द्र सिंह व चौकी प्रभारी पकवाइनार औरंगजेब खां मय हमराह के साथ क्षेत्र में मामूर थे। पुलिस टीम काली मन्दिर नीबू कबीरपुर मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहन की चेकिंग कर रही थी, तभी सिधागर घाट की तरफ से एक बाइक आती दिखी। पुलिस ने रुकने के लिए बाइकर्स को रोका व टोका, लेकिन बाइक सवार तीन व्यक्ति गाड़ी को रोहना गांव को जाने वाली रोड पर मोड़कर भागने लगे।
पुलिस टीम में उनका पीछा किया तो बाइकर्स पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से लक्ष्य कर फायर करते हुये भागने लगे। पुलिस टीम ने अपनी जान बचाते हुए घेराबन्दी करने के साथ ही प्रभारी निरीक्षक रसड़ा हिमेन्द्र सिंह द्वारा आत्मरक्षार्थ अपनी पिस्टल से एक फायर किया गया, जिसकी गोली बाइक पर पीछे बैठे अपराधी के दाहिने पैर में लगी और बाइक गिर गयी। गोली से घायल अपराधी वहीं पर गिर गया, जबकि दो व्यक्ति अंधेरे में खेतों की तरफ भागने लगे। लेकिन घेरा बन्दी पुलिस टीम ने दूसरे अपराधी को भी तड़के लगभग 03.55 बजे पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम को भी चोटें आयी है, जबकि एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने घायल अपराधी सुनील कुमार सिंह व पुलिस टीम के घायल उप निरीक्षक औरंगजेब खां, का. आलोक कुमार, का. कृष्ण कुमार यादव व का.चन्द्रभान यादव को इलाज के लिए सीएचसी रसड़ा पहुंचाया। पकड़े गये अपराधियों में एक सुनील सिंह पुत्र योगेन्द्र सिंह (निवासी ग्राम हरिहास थाना हुसैनगंज जिला सिवान बिहार) है। जामा तलाशी में उसके पास से .315 बोर का तमंचा व चैम्बर में लगा 01 अदद खोखा कारतूस व जेब से 01 अदद जिन्दा कारतूस तथा 4290 रुपये बरामद हुआ। वहीं, दूसरे ने अपना नाम मुकेश चौधरी पुत्र कपिल चौधरी (निवासी ग्राम सूरापुर थाना हुसैनगंज जनपद सिवान बिहार) बताया। जामा तलाशी में इसके पास से .315 बोर का तमंचा बरामद हुआ, जिसके चैम्बर के अन्दर 01 मिस कारतूस व उसकी जेब से 01 जिंदा कारतूस व 3850 रुपये बरामद किया गया। भागे हुए अपराधी का नाम पता पूछा गया तो उसका नाम अंगद यादव पुत्र धनेश्वर यादव (निवासी परसैना थाना तुरकौलिया जनपद पूर्वी चम्पारण बिहार) बताया।दोनों नें बताया कि 04 नवम्बर 2022 को हम दोनों व अंगद यादव ने मिलकर रसड़ा रेलवे क्रासिंग के पास से एक बोलेरो (गाड़ी नम्बर UP75L 8809) है, चोरी किया था। बोलेरो को मोतिहारी में एक व्यक्ति को 85000/- रुपये में बेचकर आपस में बराबर बराबर बांट लिया था, जिसमें से अधिकतर रुपये खर्च हो गये है। बरामद रुपये बेची गयी बोलेरो के है। मोटरसाइकिल के सम्बन्ध पूछने पर बदमाशों ने बताया कि बाइक हम लोग एक गांव से चोरी करके ले जा रहे थे। पकड़े जाने के डर से पुलिस पर फायर करके भागने लगे। हम लोगो ने मिलकर कई जनपदों में गाड़ियों की चोरियां की है। कई बार जेल भी जा चुके है। हम लोगों का यही धन्धा है। इसी से हम लोग अपना जीवन यापन करते है। पकड़े गये अभियुक्तों के विरुद्ध रसड़ा पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी है। पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक हिमेन्द्र सिंह ,
उ.नि. औरंगजेब खाँ ,का. दिग्विजय सिंह पटेल, का. सुनील यादव ,चन्द्रभान यादव, आलोक कुमार,प्रवेश कुमार यादव, कृष्ण कुमार यादव ,
चालक हेड कांस्टेबल भैयालाल थाना रसड़ा, आदि लोग मौजूद रहे

Editor CP pandey

Recent Posts

वंदे मातरम विधेयक 2026: राष्ट्रीय सम्मान या अनिवार्य देशभक्ति? संसद में घमासान, संविधान पर छिड़ी बड़ी बहस

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में जुलाई 2026 का मानसून सत्र केवल…

21 hours ago

कांग्रेस के बीना देश में लोकतंत्र सुरक्षित नहीं – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

संगठन को मजबूत करने की कांग्रेसियों ने बनाई रणनीति सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)कांग्रेस की सरकार के…

22 hours ago

समाजवादी छात्र सभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव अश्वनी गौड़ का भव्य स्वागत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी छात्र सभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव अश्वनी गौड़ के प्रथम…

22 hours ago

तख़्त पर बैठी वृद्ध महिला की गिरने से मौत परिजनों मे शोक की लहर

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र बरहज अंतर्गत एक गाँव की वृद्ध महिला की तख्त से…

23 hours ago

राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में बीबीएयू का शानदार प्रदर्शन

प्रथम उपविजेता के साथ 'बेस्ट मेमोरियल' पुरस्कार भी जीता लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव…

23 hours ago

अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी, छह लीटर कच्ची शराब बरामद

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर…

23 hours ago