बीते दिनों जब पीड़ित दुकानदारों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार


कानून के जाल मे फसा फर्जी पत्रकार

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
पुलिस की मिली भगत से पत्रकारिता का रोब दिखा कर, फुटपाथ पर फल एवं सब्जी बेच कर अपने परिवार का खर्च चलाने वाले गरीब दुकानदारों से मुफ्त का माल उड़ाने वाले, कथित पत्रकार के उत्पीड़न से तंग आकर बीते दिनों तमाम दुकानदारों ने एसपी अनुराग आर्य को अपनी पीड़ा से अवगत कराते हुए, न्याय की गुहार लगाई थी।
पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच सीओ सदर शक्तिमोहन अवस्थी को सौंपा था। उन्होंने ने पूरे प्रकरण की गहनता से छानबीन किया ।
इस दौरान वीडियो बनाकर लोगों से धनउगाही करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम समाज की भूमि, पोखरी व भीटा आदि पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कराने वाले, लोगों से खबर प्रकाशित कर अवैध कब्जे को मुक्त कराने की धमकी देकर, अवैध वसूली करने वाले कथित पत्रकार की कलई खुली और पुलिस अधिकारी की संस्तुति पर, युक्त पत्रकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश जहानागंज थाना पुलिस को दी गई। निर्देश के अनुपालन में जहानागंज थाना प्रभारी ने पीड़ित दुकानदार सोनू राम जिसने खुद को पत्रकार बताने वाले सैय्यद मोड़ मुस्तफाबाद निवासी, रामअवतार उपाध्याय पुत्र स्व० अमरनाथ उपाध्याय के खिलाफ, दलित उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
कथित पत्रकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की जानकारी पाकर आरोपी से पीड़ित दुकानदारों व क्षेत्रीय लोग राहत महसूस करने लगे हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि आरोपी पत्रकार द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई आय से अधिक संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए।

rkpshomnath

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

2 hours ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

3 hours ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

20 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

20 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

20 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

20 hours ago