विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चकबंदी उर्फ विगही निवासी अनूप यादव (34 वर्ष), पुत्र वीर बहादुर यादव की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। वह पेशे से ट्रैक्टर चालक थे और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

बताया जा रहा है कि अनूप यादव कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। बीमारी से मानसिक रूप से परेशान होकर उन्होंने सोमवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को जब इस घटना की जानकारी हुई, तो तत्काल उन्हें सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

स्वास्थ्य केंद्र में स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन वहां भी स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही अनूप की मौत हो गई।

अनूप यादव की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।

इस दुखद घटना से गांव में भी शोक की लहर फैल गई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

लखनऊ में भीषण आग: विकासनगर सेक्टर-14 में 200 झोपड़ियां जलकर खाक, सिलेंडर धमाकों से मची अफरा-तफरी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 में बुधवार दोपहर एक भीषण आग लगने…

4 hours ago

यूपी में बड़ा रेल हादसा: प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत, शव देखने ट्रैक पर गए थे सभी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार शाम एक बेहद दर्दनाक रेल हादसा सामने आया, जिसमें पांच…

4 hours ago

अधिवक्ता मौत के बाद उठे सवाल, डीएम पहुंचीं गांव- परिजनों से मिलकर दिलाया न्याय का भरोसा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मौत…

5 hours ago

सीबीएसई 10वीं परिणाम में ब्लूमिंग बड्स स्कूल अव्वल, माहविश नूर टॉपर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम…

5 hours ago

आदित्य सिया-राम मय भारत है

श्रीराम जय राम, जय जय राम,है अवध पुरी अति पावन धाम,रघुकुल रीति ही जहाँ की…

5 hours ago

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर जनपदीय कॉन्फ्रेंस आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-5…

5 hours ago