पाइप बिछाने के नाम पर सड़कों की दुर्दशा, राहगीरों कि जान पर बनी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)विकासखंड बेलहरी के विभिन्न गांवों में जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइप बिछाने के नाम पर सड़कों की दुर्दशा हो गई है। नवनिर्मित पीच सड़कें, सिमेंटेड सड़कें, खड़ंजे और पाथवे को जेसीबी से खोदकर पाइप लाइन तो डाल दी गई, लेकिन पाइप बिछाने के बाद सड़कों को पूर्ववत ठीक करने की जिम्मेदारी पूरी तरह नजरअंदाज कर दी गई।

बरसात के मौसम में इन टूटी सड़कों पर चलना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है, लेकिन ग्रामीणों की मजबूरी है कि उन्हें इन्हीं रास्तों से गुजरना पड़ता है। क्षेत्र की अधिकांश सड़कें कई महीनों से जर्जर पड़ी हुई हैं और इनकी मरम्मत कब होगी, यह कोई नहीं जानता।

सीताकुंड-चैनछपरा मार्ग पर गंभीर संकट
बानगी के तौर पर सीताकुंड-चैनछपरा मार्ग, जो हरिहरपुर, रेपुरा, चैनछपरा, राजपुर और नेमछपरा सहित पांच-छह गांवों का इकलौता संपर्क मार्ग है, की हालत अत्यंत खराब है। पाइप लाइन डालने के लिए जेसीबी से खुदाई करने के बाद महीनों बीत जाने पर भी ठेकेदार ने सड़क की मरम्मत नहीं कराई।

बरसात के चलते सड़क पर कीचड़ और गड्ढे भर गए हैं, जिससे मोटरसाइकिल और पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उच्चाधिकारियों के आदेश के बावजूद सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य नहीं हुआ।

ग्रामीणों का आक्रोश
ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने जिला अधिकारी बलिया से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने तत्काल सड़क की मरम्मत और जिम्मेदार ठेकेदार व अधिकारियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Editor CP pandey

Recent Posts

राम नाम संकीर्तन के समापन पर भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम

राम नाम संकीर्तन का भव्य समापन, ऊं नागेश्वर महादेव मंदिर में विशाल भंडारे में उमड़ा…

33 minutes ago

फागुन–चैत की बज उठी शहनाई: वसंत, होली और आम्रकुंज की अमराई का काव्य उत्सव

भारतीय ऋतुओं में वसंत ऋतु केवल मौसम नहीं, बल्कि जीवन में नवचेतना का उत्सव है।…

38 minutes ago

ICC T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया, PCB चीफ पर उठे सवाल

ICC T20 World Cup: भारत ने श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20…

39 minutes ago

भारत ने संदिग्ध ईरानी तेल टैंकरों को रोका, समुद्री निगरानी कड़ी

भारत ने इस महीने अपने समुद्री क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के चलते ईरान से जुड़े…

2 hours ago

U.S. Department of Justice की फाइलों से हलचल, Jeffrey Epstein कनेक्शन के बाद DP World प्रमुख का इस्तीफा

अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) द्वारा यौन अपराध के दोषी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े…

2 hours ago

जंगल में छिपी शराब फैक्ट्री पर पुलिस का प्रहार, फरार आरोपियों की तलाश तेज

जंगल में चल रही थी मौत की फैक्ट्री: बलुअहिया नर्सरी में पुलिस का धावा, 4…

2 hours ago