दो वर्ष में एक ही घर में हुई है दो–दो बार चोरी लगातार चोरी से सहमा परिवार :पर्दा फाश कब

भाटपार रानी/देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)

प्राप्त समाचार चार के मुताबिक यह मामला देवरिया जिले के अंतर्गत आने वाले भाटपार रानी तहसील के बनकटा थाना क्षेत्र स्थित अहिरौली बघेल ग्राम निवासी रजनीश सिंह के परिवार का है।
मिली जानकारी के अनुसार बनकटा थाना क्षेत्र में आने वाले अहिरौली बघेल ग्राम में विगत वर्ष दिनांक 31/01/2022 को अहिरौली बघेल ग्राम में अज्ञात चोरों द्वारा रजनीश सिंह पुत्र स्वर्गीय अवधेश प्रताप सिंह के घर में रक्खे सामान को चोरी कर लिए जाने की पहली रिपोर्ट बनकटा थाना में दर्ज कराई गई थी। जिसमें घर के अन्दर रक्खे गए दो आलमारी दो बाक्स को तोड़ कर घर में रक्खे सामान चोरी कर लिए जाने की बात बताई गई थी। जिसमें चांदी का तीन सेट बर्तन, कान का दो सेट सोने का बाली, बच्चों की चांदी का दो सेट कंगन, सोने की दो अंगूठी, 20 नग साड़ी,दो सेट पीतल के बर्तन इत्यादि समान के चोरी/गायब कर लिए जाने
की अभियोग दर्ज कराई थी जिसमें स्थानीय पुलिस के द्वारा भारतीय दण्ड संहिता की धारा 457,व 380 के तहत अभियोग पंजीकृत हुई थी।
वावजूद इसके समान बरामद नहीं हो सका ।
इस बीच ही पुनः 08 मार्च 024 को उन्हीं के घर उसी घर में ही पीछे के दरवाजे तोड़ कर घर के अन्दर घुसे चोरों द्वारा दुबारा चोरी की घटना को अंजाम दे दिया गया है। दूसरी बार हुई चोरी के दौरान चोरों ने घर के अन्दर रक्खे गए इनवर्टर, एवं दो बैट्री, गहना , खाना बनाने वाला बर्तन, ट्राली बैग उसमें रक्खे सामान सहित चोरी कर लिए जाने की खबर है। वहीं एक ही घर में बार बार चोरी होने एवं स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्तों तक नहीं पहुंच पाने से परिवार के लोग भी सहमे हुए हैं।
वहीं अबकी बार घर में हुई चोरी की सूचना बनकटा थाने को परिवार के कुल तीन भाइयों के बीच मेरठ में रहने वाले मनोज सिंह पुत्र स्वर्गीय अवधेश सिंह द्वारा थाने को उनके द्वारा 12/03/024 को आवेदन दे कर कार्य वाही की मांग की गई है।इस बीच उनसे दूरभाष पर वार्ता करने पर ज्ञात हुआ कि हल्का दरोगा के गांव में तहकीकात हेतु जाने एवं तहकीकात करने के बीच ही खेत में चोरों द्वारा कुछ बर्तन फेका गया था जिसकी सूचना उनके द्वारा थाने को दी गई थी ।
आखिर कार सवाल यह उठता है कि जब हल्का दरोगा के जांच के बीच आधी अधूरी समान वहां फेंकी गई फिर बाकी समान क्यों नहीं।
और आधी ही क्यों मिली…???
आखिर किसकी मिली भगत एवं किसके सह पर एक ही घर/परिवार में बार बार चोरी की घटनाएं क्यों हो रही हैं।
वैसे अगर देखें तो
वर्तमान समय में बनकटा थाने के अंतर्गत अपराध बढ़ रहे हैं
जो लगातार कहीं बैट्री, कहीं टुल्लू पंप, कहीं मोबाइल की झपट मारी, कहीं इनवर्टर एवं बैट्री की चोरी होना अब आम बात बन चुकी है। वहीं थाना प्रभारी बनकटा अमित कुमार राय से जब उनके सरकारी नम्बर 9454403217 पर जानकारी चाही गई तो उनका कहना था हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
देखना होगा लोक सभा चुनाव के तैयारी के बीच क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटना पर जिला प्रशासन के द्वारा क्या कार्यवाही सुनिश्चित की जाति है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

11 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

23 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

24 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

24 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago