सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।होली सामाजिक समरसता को मजबूत करने का प्रमुख त्योहार है, इस दिन लोग राग द्वेष भुलाकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर आपसी प्रेम को बढ़ावा देते हैं।उक्त बातें कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा ।जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि हिन्दू संस्कृति व सभ्यता का यह पर्व मानव जीवन में उल्लास का रंग भरने वाला है। पूर्व जिला महासचिव रामविलास तिवारी ने कहा कि आपसी तालमेल व प्रेम को और ताकत देने का संदेश होली का पर्व देता है। जिला सचिव वशिष्ठ मोदनवाल ने कहा कि प्रकृति के परिवर्तन का यह त्योहार मानव जीवन में मिठास घोलने व देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करने का द्योतक है।इस दौरान वशिष्ठ मोदनवाल,सत्यम पाण्डेय, चुन्नु श्रीवास्तव, प्रेमचंद वर्मा, अशोक मद्देशिया, विनोद गौंड,गणेश मिश्र, अछैवर तिवारी, कार्तिकेय तिवारी,राकेश आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…
11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…
एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…
Ai निर्मित फोटो सांकेतिक चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से…