Monday, February 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनसंवाद कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह ने विकास...

जनसंवाद कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह ने विकास के लिए मांगा समर्थन

गांव,गरीब,किसान ,नौजवान,व्यापारी के विकास की चिंता सिर्फ इंडिया गठबंधन को – अखिलेश प्रताप सिंह

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। भाजपा की सरकार ने अपने शासन काल मे सिर्फ देश के सार्वजनिक संपत्ति व संस्थाओं को अपने दल के विकास के लिए उपयोग किया है। देश के गांव,गरीब,किसान ,नौजवान व व्यापारी के विकास की चिंता सिर्फ इंडिया गठबंधन व कांग्रेस को ही है। उक्त बातें रामपुर कारखाना क्षेत्र के गौरा,भीमपुर, बैकुंठपुर, बेलवा, शाहपुर गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों से सम्पर्क के दौरान देवरिया संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा।उन्होंने कहा कि अब पूरे देश व देवरिया संसदीय क्षेत्र में परिवर्तन की बयार बह रही है लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है ।कांग्रेस के न्याय योजना में समाज के हर वर्ग के विकास के लिए योजना बनाई गई है। भाजपा केवल जाति व धर्म के सहारे चुनाव जीतना चाहती है।जनता उसके इस मंसूबे को सफल नहीं होने देगी। सपा की पूर्व विधायक गजाला लारी ने कहा कि अखिलेश प्रताप सिंह वास्तव में विकास पुरूष हैं।जनता अब इनको अपना सांसद चुनने का मन बना लिया है। गठबंधन के सभी दलों के कार्यकर्ता मजबूती के साथ जुटकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं।कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि भाजपा के शासन में देवरिया क्षेत्र बहुत ही पिछड़ गया है। अब यहां की जनता सिर्फ विकास के लिए अपना समर्थन इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को देगी। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, प्रभुनाथ यादव, दयाशंकर यादव,वेद प्रकाश पाण्डेय, अवधेश यादव, लल्लन यादव, वीरेन्द्र यादव, मुन्ना अंसारी,अशोक यादव, विवेक रंजन यादव, पवन प्रधान,पंकज चौरसिया,कांग्रेस वरुण राय, आनंद देव गिरि,महेन्द्र नाथ गुप्ता, आलोक त्रिपाठी राजन,नागेंद्र शुक्ल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments