दो पक्षों में हुए विवाद में एक अधिवक्ता समेत दस लोगों के खिलाफ बल्बा, डकैती समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)07 अक्टूबर..

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान थाना गैंडास बुजुर्ग अन्तर्गत ग्राम नन्दौरी में दो पक्षों में हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा मण्डल महामंत्री के तहरीर पर एक अधिवक्ता समेत दस लोगों के खिलाफ बल्बा, डकैती समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना में एक अधिवक्ता व‌ उसके परिवार को फर्जी रुप से नामजद किए जाने के विरोध में एक प्रतिनिधिमंडल अधिवक्ता संघ उतरौला अध्यक्ष बीरेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में सीओ उतरौला उदय राज सिंह से मिला और घटना में एक अधिवक्ता को फर्जी रूप से नामजद करने पर मामले को वापस लेने तथा उसके परिवार की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।

👉सीओ उतरौला उदय राज सिंह से मिला अधिवक्ताओं का प्रतिनिधमंडल

थाना गैंडास बुजुर्ग के ग्राम नन्दौरी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भाजपा मण्डल महामंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता व कुछ लोगों में आपस में मारपीट हो गई। मण्डल महामंत्री ने पुलिस में तहरीर दी कि उसको दस लोगों ने मिलकर बुरी तरह से मारा पीटा और उसके रुपए व कुछ सामान छीन लिया। पुलिस ने मण्डल महामंत्री के तहरीर पर एक अधिवक्ता वंशी लाल यादव समेत दस लोगों के खिलाफ बल्बा करने व डकैती समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर अधिवक्ता के परिवार ने भी पुलिस को तहरीर देकर घटना में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। थाना गैंडास बुजुर्ग पुलिस द्वारा अधिवक्ता के विरुद्ध दर्ज फ़र्जी घटना को वापस लेने व अधिवक्ता के परिवार के ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सीओ उतरौला उदय राज सिंह से शुक्रवार को मिला और मांग पत्र सौंपा। अधिवक्ताओं ने‌ सीओ उतरौला को दिए गए मांग पत्र में तत्काल कार्रवाई की मांग की। सीओ उतरौला ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि इस मामले में किसी को नाजायज नामजद नहीं किया जाएगा।

संवाददाता बलरामपुर..

parveen journalist

Recent Posts

देवरिया में युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…

1 hour ago

UP STF खुलासा: सॉल्वर गैंग के जरिए 50 लोग बने सरकारी कर्मचारी, दिव्यांग कोटे में बड़ा फर्जीवाड़ा

UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…

1 hour ago

RCB vs SRH: विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी, जीत के बाद अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…

1 hour ago

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

3 hours ago

गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कर्मचारी संगठन का चुनाव सम्पन्न

अभय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्मल सिंह उपाध्यक्ष व पवन त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)lगोरखपुर…

14 hours ago