डीएम ने मीनू साहनी को सौंपा 10 लाख रुपये जमा पासबुक, 5 लाख रुपये का हेल्थ कार्ड भी दिया

पीएमकेयर्स योजना के लाभार्थियों से

डीएम ने किया संवाद

देवरिया( राष्ट्र की परम्परा) पीएम केयर्स फार चिल्ड्रेन स्कीम योजना से आच्छादित जनपद के बच्चों से जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य मानकों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बच्चों को हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया इस दौरान उन्होंने मीनू साहनी को दस लाख रुपये की धनराशि का पासबुक तथा पांच लाख रुपये की कवरेज वाला हेल्थ कार्ड प्रदान किया। जनपद में कुल 9 बच्चे पीएमकेयर्स फ़ॉर चिल्ड्रन योजना से आच्छादित हैं।

जिलाधिकारी ने प्रत्येक बच्चे से बातचीत की तथा उनके साथ अपना मोबाइल नंबर साझा किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के निवारण के लिए कोई भी बच्चा उनसे सम्पर्क कर सकता है। उन्होंने योजना से आच्छादित बच्चों को आगे मेहनत से पढ़ाई करने हेतु प्रोत्साहित किया। एक बालिका मीनू साहनी (जो अब 18 वर्ष की हो चुकी है) को पी. एम. केवर्स फार चिल्ड्रेन योजना के तहत 10 लाख रुपये की धनराशि का पास बुक, हेल्थ कार्ड एवं स्नेहपत्र जिलाधिकारी ने प्रदान किया। जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को भोजन एवं घर उपलब्ध कराकर उनकी देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ऐसे बच्चों को शिक्षा और स्कॉलरशिप के जरिए सशक्त बनने में सहायता भी की जाती है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा विनोद कुमार राय एवं जिला सेवायोजन कार्यालय से सम्बन्धित कैरियर काउंसलर द्वारा बच्चों को सप्लीमेन्टरी एजुकेशन एण्ड कैरियर काउन्सलिंग की सुविधा से अवगत कराया गया। डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर को बच्चों को हर संभव सहयोग के लिए निर्देशित किया। जनपद में इस योजना से कुल 09 बच्चे आच्छादित है जिसमें से आज 08 बच्चों से जिलाधिकारी महोदय से व्यक्तिगत रूप से बातचीत हुई। इस अवसर पर रामकृपाल, डा. राजेश मिश्र, संदीप कुमार रावत, गौरव कुमार, सैफ खान सहित विभिन्न लोग उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

मानसून की पहली बारिश में उजागर हुई श्यामदेंउरवा चौराहे की बदहाल जल निकासी व्यवस्था

जाम नालियों से सड़क पर फैला गंदा पानी, एक वर्ष से टूटा पड़ा स्लैब बना…

2 days ago

बिजली विभाग का बड़ा अभियान: 25 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, डेढ़ लाख रुपये की वसूली

ओवरलोड पर बिजली उपयोग करने वाले चार उपभोक्ता चिह्नित, बिजली चोरी रोकने को रात्रिकालीन विशेष…

2 days ago

डीडीयू में 42 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 30 जून से, अन्य कोर्सों में सीधे प्रवेश 9 जुलाई से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश…

2 days ago

डीएम ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग…

2 days ago

भाजपा सरकार में बिजली कटौती का रिकॉर्ड टुटा -विजय रावत

जर्जर तार व ट्रांसफॉर्मर के ख़राब होने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त-विजय रावत चौबीस घंटे के…

2 days ago

हल्की बरसात और हल्की हवा मे 10घंटे से ऊपर कट जाती है बरहज की बिजली, जनता परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका क्षेत्र की बिजली की समस्या नगरवासियो के लिए नासूर बन गई…

2 days ago