तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फरियादियों की सुनी समस्या निदान का दिया आश्वासन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) सदर तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर नेहा बंधु की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ समाधान दिवस में आए हुए समस्त फरियादियों की समस्याएं से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने रूबरू होते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। आज सदर तहसील सभागार में सदर तहसील अंतर्गत आए हुए समस्त फरियादियों की समस्याओं का निदान किया गया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर नेहा बंधु ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील समाधान दिवस में आए हुए समस्त फरियादियों की समस्याओं का गुणवत्ता युक्त बिना किसी भेदभाव के समुव्द तरीके से निस्तारण किया जाए फरियादी को बार-बार तहसील का चक्कर ना लगना पढ़े और उनकी समस्याओं का गुणवत्ता युक्त निस्तारण हो सके किसी फरियादी को अगर कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बार-बार परेशान करने की कोशिश करता है उसकी शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी इसलिए संबंधित अधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए आए फरियादियों की समस्याओं का निदान गुणवत्ता युक्त तरीके से करें सभागार में अधिकतर जमीनी तथा पारिवारिक विवाद के मामले आए हुए थे जिनका गुड दोष के आधार पर निस्तारण किया गया जिन समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया उन मामलों में संबंधित अधिकारियों के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजकर निस्तारित करने के लिए कहा गया अगले समाधान दिवस तक उनके समस्याओं का निदान हो जाना चाहिए जिससे अगले समाधान दिवस पर किसी फरियादी को भागदौड़ ना करना पड़े संपूर्ण समाधान दिवस में आज प्रमुख रूप से क्षेत्राधिकारी कैंट योगेंद्र सिंह सदर तहसीलदार विकास सिंह नायब तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा नायब तहसीलदार विकास कुमार नायब तहसीलदार प्रमोद श्रीवास्तव नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

4 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

14 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

15 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago