सेना के साथ पूरा देश भी लड़े धूर्त चीन से

आर.के. सिन्हा Rkpnews भारत के जाबांज सैनिकों ने पिछली 9 दिसंबर को चीन के गले में अंगूठा डाल दिया था। बात-बात पर धौंस जमाने वाले चीन को गलवान के बाद भारत ने तवांग में उसकी कायदे से अपनी औकात समझा दी। भारतीय सैनिकों ने चीनियों की कसकर भरपूर धुनाई की। लेकिन तवांग में चीन ने जो कुछ देखा वो तो महज एक झांकी है। जरूरत पड़ी तो भारत कसकर चीन को कसने के लिये तैयार है। पर यह कहना होगा कि भारत और चीन के बीच की जंग दुनिया की सबसे कठिन जंग होगी। दोनों देशों ने आपस में समझौता कर रखा है कि बंदूक़ तो बंदूक़ कोई तलवार तक नहीं निकालेगा म्यान से। हाँ गदा युद्ध हो सकता है। मल्ल युद्ध हो सकता है। 1967 में में नाथूला की जंग में चीन के चार सौ से अधिक सैनिक मारे गए थे तब से चीन बंदूकबाज़ी से डरता है और भारत तो हमेशा से उदारमना है ही। गौतम बुद्ध और गांधी का देश भारत तो किसी से खुद तो पंगा लेता ही नहीं है। दूसरी तरफ़ मैकमोहन रेखा को चीन स्वीकार नहीं करता है। वैसे भी 1962 के बाद से चीन मैकमोहन रेखा के इस पार ही डटा हुआ है। अब तक लाइन आफ कंट्रोल (एलएसी), जिसे वास्तविक नियंत्रण रेखा भी कहते हैं, पर भी सहमति नहीं बन पाई है। एलएसी का मतलब ही है वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी जो जब जहाँ नियंत्रण कर ले। 

अब भारत क्या करेभारत ने भी गलवान की घटना के बाद नुकीली गदा बना लीं हैं। चीनी कँटीले तार वाले डंडे लेकर आते है और भारतीय लंबी गदा। दुर्योधन और भीम की तरह युद्ध होता है। फिर बाक़ायदा फ़्रीस्टाइल कुश्ती भी होती है। भारत ने अपने लंबे तगड़े जाटसिख और राजपूत लगा रखे हैं जो मल्ल युद्ध में चीनियों को फुटबॉल बना देते हैं। कभी-कभी पत्थरबाज़ी भी होती है। यह पाषाणकालीन युद्ध का एक आधुनिक नमूना है। अब मीडिया तमाम मिसाइलें और राफ़ेल की एक्सरसाइज़ दिखा रहा है, जिनका कोई मतलब नहीं है सिवाय नागरिकों का मनोबल ऊँचा करने के। जब गोली नहीं चला सकते तो मिसाइल कौन चलाएगा।

तो मानकर चलिए अभी भारत-चीन के बीच सरहद पर शांति की उम्मीद तो एक दूर की ही संभावना है। इसी तरह से सीमा विवाद भी हल होने में न जाने कितने साल या दशक लग जाएं। चीन हमारी डिप्लोमेसी की परीक्षा लेता ही रहेगा। हमें धैर्य से चलना होगा और हौल-हौले कदम बढ़ाने होंगे, एक दम वैसे ही जंगल में बाघ चलता है। लेकिन, जब ज़रूरत पड़े तो बाघ वाली छलांग भी लगनी होगी।

चीन भारत के लिए किसी असाध्य रोग से कम नहीं है। हमारी सुरक्षा के लिहाज से सबसे बड़ा खतरा है चीन। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने एक बार कहा था, ‘भारत के लिए चीन सुरक्षा के लिहाज से बड़ा खतरा बन गया है और हजारों की संख्या में सैनिक और हथियारजो देश ने हिमालय की सीमा को सुरक्षित करने के लिए भेजे थेलंबे समय तक बेस पर वापस नहीं लौट सकेंगे। जनरल रावत ने चीन को लेकर कुछ ऐसा कहा कि चीन को बहुत कष्ट हुआ। तिलमिलाए चीन ने रावत के बयान पर कहा, ‘भारत बिना किसी कारण के तथाकथित चीनी सैन्य खतरे पर अटकलें लगाते हैंजो दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन का गंभीर उल्लंघन है।

चीन को लेकर भारत के दो रक्षामंत्री भी देश को आगाह कर चुके हैं। जॉर्ज फर्नांडिस ने चीन को भारत का सबसे बड़ा दुश्मन बताया था। पोखरण-2 परमाणु परीक्षण के बाद तत्कालीन एनडीए सरकार के रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस ने दावा किया था कि भारत का चीन दुश्मन नंबर वन है।  उनके अलावा पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव भी मानते थे कि भारत का पाकिस्तान से बड़ा दुश्मन चीन है। मुलायम सिंह यादव ने साल 2017 में डोकलाम विवाद के बाद लोकसभा में कहा था कि भारत के लिए सबसे बड़ा मसला पाकिस्तान नहीं, बल्कि चीन है।  भारत की चीन से अपने सभी मसलों को प्रेम से सुलझाने की कोशिशें के बावजूद चीन सुधरने का नाम ही नहीं लेता। सच में बहुत ही बड़ा धूर्त देश है चीन। दुनिया को कोरोना से तबाह करने वाले देश से आप कोई मानवीय सोच की उम्मीद कैसे कर सकते हैं।

तो भारत क्या करेंभारत को चीन पर से अपनी निर्भरता खत्म करनी होगी। केंद्रीय सड़क परिवहनराजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार कहा था कि हमलोगों ने यह सख़्त स्टैंड लिया है कि अगर चीनी कंपनियां किसी ज्वाइंट वेंचर्स के ज़रिए भी हमारे देश में आना चाहती हैं तो हम इसकी इजाज़त नहीं देंगें।

इस बीचभारत की फार्मा कंपनियों की चीन पर निर्भरता सच कहें तो घोर शर्मनाक है। भारत का फार्मा सेक्टर हर साल देश-विदेश में अपने माल को बेचकर अरबों रुपए कमाता हैपर ये भी सच है कि हमारी सभी सरकारी और निजी क्षेत्र की फार्मा कंपनियां अपनी जेनेरिक दवाओं को बनाने के लिए क़रीब 85 फ़ीसदी एक्टिव फ़ार्मास्यूटिकल इनग्रेडिएंट्स (एपीआई) चीन से ही आयात करती है। एपीआई यानी कच्चा माल। भारत में एपीआई का उत्पादन बेहद कम है और जो एपीआई भारत में बनाया जाता है उसके फ़ाइनल प्रोडक्ट बनने के लिए भी कुछ चीज़ें चीन से हिः मांगानी पड़ती है। यानी भारतीय कंपनियां एपीआई के उत्पादन के लिए भी चीन पर निर्भर हैं। भारतीय फार्मा कंपनियों को अपने पैरों पर खड़ा होना ही होगा। क्या सिर्फ मुनाफा कमाने से ही कोई कंपनी महान हो जाती हैये तो सिर्फ एक सेक्टर की बात है। कई अन्य सेक्टरों में हम चीन से मिलने वाले कच्चे माल पर ही निर्भर है। 135 करोड़ की आबादी वाले भारत को जगन ही होगा। भारत सिर्फ अपनी सेना के भरोसे ही चीन से नहीं लड़ सकता है। सारे भारत को, भारत के सभी नागरिकों को चीन से मिलकर लड़ना होगा। एक बार हम संकल्प ले लेंगे तो फिर बात बन ही जाएगी।

इस बीचभारत-चीन संबंधों को लेकर दिया गया नेहरु-चाऊ हन लाई का पंचशील का सिद्दांत अब पूरी तरह निरर्थक लगता है। चीन ने पंचशील के सिद्धांत पर कभी अमल नहीं किया। हमने तो भारत की राजधानी नई दिल्ली में एक सड़क का नाम भी हमने पंचशील मार्ग रखा हुआ है। पंचशील शब्द मूलतः बौद्ध साहित्य व दर्शन से जुड़ा शब्द है। चौथी-पाँचवी शताब्दी के बौद्ध दार्शनिक बुद्धघोष की पुस्तक “विशुद्धमाग्गो” में “पंच शील” मतलबपाँच व्यवहार की विस्तृत चर्चा है, जिस पर बौद्ध उपासकों को अनुसरण करने की हिदायत दी गई है। पंचशील में शामिल सिद्धांत थे राष्ट्रवादमानवतावादस्वाधीनतासामाजिक न्याय और ईश्वरआस्था की स्वतंत्रता। इतना महत्वपूर्ण शब्द और सिद्दांत अब चीन के द्वारा बेमानी हो चुका है।

(लेखक वरिष्ठ संपादकस्तभकार और पूर्व सांसद हैं)

Editor CP pandey

Recent Posts

Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में भीषण आग, 3 मरीजों की मौत, कई गंभीर

मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में गुरुवार तड़के एक निजी अस्पताल के…

1 minute ago

अग्निकांडों से सबक: कब जागेगा सुरक्षा तंत्र और जवाबदेही का सिस्टम?

अग्निकांडों से सीख: यह केवल एक व्यक्ति या संस्था की नहीं बल्कि पूरे तंत्र की…

10 hours ago

ग्रामीण खिलाड़ियों के सपनों को मिला नया मैदान, सिरसी में मिनी स्टेडियम निर्माण पूरा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास खंड हैसर बाजार स्थित ग्राम पंचायत…

11 hours ago

प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर घुघली में सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत

ढोल-नगाड़ों के बीच जुटे प्रधान व जनप्रतिनिधि, बोले विकास कार्यों की गति नहीं होगी प्रभावित…

11 hours ago

फर्जी अधिकारी बनकर 63 लाख की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

नौकरी दिलाने और बड़े अधिकारियों से करीबी का झांसा देकर करता था ठगी, पुलिस ने…

11 hours ago