मैत्रीपूर्ण क्रिकेट का उद्देश्य मतदाताओं में जागरूकता पैदा कर मतदान प्रतिशत को बढ़ाना –डीएम
विजेता व उपविजेता टीम को डीएम ने दिया ट्रॉफी
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु रविवार को जिला क्रीड़ा स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट मैच में प्रशासन व मीडिया एकादश के बीच रोचक मुकाबला हुआ, जिसमे प्रशासन एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मीडिया एकादश को 32 रनो से पराजित किया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन हेतु प्रशासन एकादश के एएसपी आतिश सिंह व मीडिया एकादश के अमित त्रिपाठी को व्यक्तिगत रूप से पुरस्कृत किया गया।
मतदाता जागरूकता के दृष्टिगत आयोजित इस मुकाबले में टॉस प्रशासन एकादश के कप्तान सोमेंद्र मीणा ने जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। प्रशासन एकादश की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में छह विकेट खोकर 149 रन बनाए। प्रशासन एकादश की ओर से एएसपी आतिश कुमार सिंह ने शानदार 48, एसडीएम रमेश कुमार ने 31 व तहसीलदार अमित सिंह ने 18 रनों का योगदान दिया। मीडिया की ओर से सुदेश व विवेक ने दो-दो व अनुज ने एक विकेट लिया।
150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मीडिया एकादश की टीम निर्धारित ओवरों में छः विकेट पर 117 रन ही बना सकी और 32 रन से हार गई। मीडिया की ओर से अमित त्रिपाठी ने 42, अनुज ने 23 व संतोष ने 11 रनों का योगदान दिया। प्रशासन एकादश की ओर से एसडीएम नवीन कुमार ने तीन, तहसीलदार अमित सिंह , सीओ अनिरुध्द व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
अंपायर की भूमिका अधिवक्ता अवनीश त्रिपाठी व महताब आलम ने निभाई, जबकि स्कोरिंग आफताब आलम और विंध्यवासिनी सिंह ने किया।
विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी देते हुए मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुनय झा ने दोनो टीमों को लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सौहार्द्रपूर्ण मैच के लिए बधाई देते हुए कहा कि मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबले का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना है। लोकसभा चुनाव को शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए प्रशासन कड़ी मेहनत कर रहा है। लेकिन इस आयोजन को सफलता तभी मिलेगी जब ज्यादा से ज्यादा मतदाता मतदान के लिए मतदान केंद्र पहुंचे। आशा है कि इस मैच के माध्यम से हम लोगों तक मतदान करने की अपनी अपील को पहुंचाने में सफल होंगे। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहभागी बने लोगों के प्रति आभार जताया। साथ ही सभी से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने की भी बात कही।
पूरे मैच में कंट्री में शमा बाधते हुए जिलाधिकारी ने अपने चुटकुले और व्यंग्य से नवजीत सिंह सिद्धू को भी पीछे छोड़ दिया कमेंट्री के दौरान एक से बढ़कर एक व्यंग्य किया फील्डिंग के दौरान तहसीलदार नौतनवां द्वारा मिस फील्ड से चौका जाने पर उन्होंने कहा कि अपने बाल मिस किया है तहसील मिस नहीं की है। दर्शकों में हंसी के फव्वारे फूट गए।
इस दौरान एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा, सहायक निबंधक सहकारिता सुनील कुमार गुप्ता, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहें।
सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…
बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…
कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…
एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…