ट्रैक्टर से दबकर किशोर की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण गांव के समीप ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में करीब 10:00 बजे भिड़ंत हो गई जिसमें एक 11 वर्षीय किशोर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया जिससे दब कर उसकी वही मौत हो गई जबकि दूसरे का पैर फैक्चर हो गया तथा अंदरूनी चोटें भी आई है ।
दरअसल पतरेंगवां निवासी हरिलाल गुप्ता का बेटा अजय गुप्ता अपने ससुराल सोनरा से अपने पुत्र आर्यन गुप्ता 11 वर्ष पत्नी अंजली देवी और बेटी अदिति के साथ पतरेंगवा आ रहा था कि सिंदुरिया -झंझनपुर मार्ग पर पिपरा कल्याण के पास सिंदुरिया की ओर से मिट्टी लादे जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली यूपी 56 एम 9706 की चपेट में आ गया जिससे आर्यन गुप्ता की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि पिता अजय गुप्ता का पैर फैक्चर हो गया है और अंदरूनी चोट भी आई है । जबकि अंजली देवी और अदिति सुरक्षित है । प्राप्त समाचार के अनुसार ट्रैक्टर- ट्राली सिंदुरिया की ओर से मिट्टी लादकर जा रहा था गांव के पहले ही अचानक अपना संतुलन खो बैठा और दाएं कट गया तथा झंझनपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार अजय गुप्ता की मोटरसाइकिल को जोर से ठोकर मार दिया जिससे आर्यन ट्रैक्टर की पहिया के नीचे आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई मौत इतनी दर्दनाक थी कि देखने वालों के रूह कांप गए। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना पाते ही सिंदुरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया पंचायत नामा की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय महराजगंज भेज दिया गया। इस संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में भिड़ंत हुई है जिसमें एक 11 वर्षीय किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, मृतक का पंचायत नामा बना कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महाराजगंज भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

5 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

1 day ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago