शाहजहांपुर में पत्नी ने प्रेमी भांजे संग पति की हत्या

शाहजहांपुर/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुवायां थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा चंदू में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि महिला का प्रेमी कोई और नहीं, बल्कि मृतक का अपना भांजा था।

मृतक बलराम (30) की हत्या की साजिश उसकी पत्नी पूजा देवी ने रची थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि पूजा पहले भी तीन बार पति को छोड़कर प्रेमी आदेश के साथ जा चुकी थी, लेकिन बलराम उसकी चालों को समझ नहीं पाया।

फिल्मी अंदाज में रची गई हत्या की साजिश

28 जनवरी की रात पूजा ने पति से प्यार का नाटक करते हुए उसके हाथ बांधे। इसके बाद कुछ देर साथ बिताने के बाद उसने प्रेमी आदेश को बुलाया और खुद हंसिए से बलराम का गला रेत दिया। हत्या के बाद हथियार को फिंकवा दिया गया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

आमने-सामने पूछताछ में खुले राज

पुलिस ने पूजा और आदेश को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। पूजा ने कहा कि आदेश ने उसे मजबूर किया, जबकि आदेश का कहना था कि गला पूजा ने ही रेता।

ये भी पढ़ें – IMD का अलर्ट उत्तर भारत में बदला मौसम, बारिश-ओलावृष्टि

हत्या के बाद मोबाइल तोड़कर सबूत मिटाने की कोशिश

हत्या के बाद पूजा ने अपना मोबाइल फोन तोड़कर फेंक दिया, ताकि पुलिस कॉल डिटेल से साजिश का पता न लगा सके। हालांकि जांच में सामने आया कि उसी दिन पूजा ने आदेश को कई बार कॉल की थी।

तीन आरोपी गिरफ्तार

एसपी राजेश द्विवेदी के मुताबिक पुलिस ने पूजा देवी, आदेश और उसके साथी रामचंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अवैध संबंधों की खतरनाक परिणति

यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि जब रिश्तों की मर्यादा टूटती है, तो उसका अंजाम कितना भयावह हो सकता है। सात फेरों के वचनों पर अवैध संबंध भारी पड़ते जा रहे हैं, और समाज इसके गंभीर परिणाम देख रहा है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/search/label/AE%20exam?m=1#google_vignette

Karan Pandey

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

3 hours ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

3 hours ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

10 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

11 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

11 hours ago